सपा सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग करती थी वसूली-योगी आदित्यनाथ - India Express News
Home मुख्य समाचार सपा सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग करती थी वसूली-योगी आदित्यनाथ

सपा सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग करती थी वसूली-योगी आदित्यनाथ

0
798

नियमों का पालन करें, घबराएं नहीं, सरकार आपके साथ

पीएम दो करोड़ 54 लाख किसानों को देंगे सम्मान निधि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रायबरेली में कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। कहा, 2017 के पहले प्रदेश में नौकरी नहीं थी। समाजवादी पार्टी की सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग वसूली पर निकल पड़ता था। वसूली के साथ सभी भर्तियां विवादित होती थीं। योगी आदित्यनाथ ने बसपा और कांग्रेस को कठघरे में लिया। बोले- कांग्रेस ने सदैव देश के साथ कुठाराघात किया है। देश के अंदर आतंकवाद की जड़ और भाषाई दंगा कराने की अगर कोई जड़ है तो वह कांग्रेस ही है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस हो या बहुजन समाज पार्टी, भ्रष्टाचार इनके जीन्स का हिस्सा बन गया है। भ्रष्टाचार के बगैर इनका काम ही नहीं चलता, विकास इनकी सोच के दायरे से बाहर है।बुआ और बबुआ को जनहित के कार्याें के लिए फुर्सत ही नहीं थी। नौकरियां निकलने के बाद चाचा-भतीजा वसूली करने निकल पड़ते थे। योगी ने कहा कि सपा के बारे में सभ्य व्यक्ति कहता है, जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो बैठा है कोई पेशेवर गुंडा। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों ने कानपुर में दंगा भड़काने का काम किया। हमने विकास किया, सुरक्षा भी दी और आस्था का सम्मान भी किया। सीएम ने सभा में मौजूद भीड़ से सवाल किया कि क्या कांग्रेस या सपा या फिर बहन जी अयोध्या में मंदिर बनवा पाते, जवाब मिला नहीं।पीएम दो करोड़ 54 लाख किसानों को देंगे सम्मान निधिः मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश में नंबर एक प्रदेश बनने के लिए अग्रसर है। पहले किसान बदहाल था। 2017 में हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया। पीएम सम्मान निधि दी जा रही है। प्रदेश के दो करोड़ 54 लाख किसानों को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मान निधि प्रदान करेंगे। तीन जनवरी को साढ़े चार करोड़ श्रमिकों व पांच जनवरी को एक करोड़ महिलाओं, विधवाओं व दिव्यांगों के खाते में एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना काल में बेहतरीन प्रबंधन प्रदेश में किया गया। फ्री जांच, इलाज और वैक्सीन लग रही। राशन दिया जा रहा। वैक्सीन कोरोना से बचाव का कवच है। तीसरी लहर की चर्चा है। घबराने की जरूरत नहीं है। नियमों का पालन करें कोरोना बाल भी बांका नहीं कर पाएगा, क्योंकि सरकार आपके साथ है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here