कांग्रेस ने आतंकवादियों को बिरयानी और भाजपा ने बुलेट खिलाईं -सांसद कौशल क‍िशोर

0
944

लखनऊ । केंद्रीय मंत्री एवं मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके डीएनए में झूठ घुस गया है। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के हक पर डाका डाला है। गरीबी हटाओ का नारा देकर कांग्रेस आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती रही, लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है तब से आतंकवादियों को बिरयानी की जगह बुलेट खिलाने का काम किया जा रहा है।

 

रहीमाबाद में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्षों के कार्यों की तुलना भाजपा के पांच वर्षों के शासन काल से की जा सकती है। कांग्रेस 55 सालों में गरीबों को मकान, शौचालय, बिजली और फसल के दाम नहीं दे पाई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी सरकार की सारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई गई और उन तक पहुंचाई भी गईं। प्रदेश सरकार ने पांच वर्ष में ही प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा कर दिया। उनकी जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनना सुनिश्चित किया है।

सभा में भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह ने कांग्रेस को गरीबी का कारण बताया और समाजवादी पार्टी को सिर्फ एक परिवार की पार्टी बताया। केंद्र की मोदी सरकार ने सात वर्ष में गरीबी दूर करने के तमाम प्रयास किए हैं। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया है। जनसभा को विधायक जयदेवी, कुंवर बलबीर सिंह, अखिलेश सिंह, अरुण प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जयगोविंद अवस्थी, सरनाम सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी, सुशील गुप्ता, रामसेवक, संयोगिता सिंह चौहान, रिक्की गुप्ता सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here