योगी कैबिनेट का बड़ा फैसलाः 1.30 करोड़ लोगों को फरवरी में फ्री मिलेगी तीन महीने की चीनी

0
337

लखनऊ। अंत्योदय कार्ड धारकों को अगले तीन महीने की चीनी नि:शुल्क दी जाएगी। अभी तक प्रतिमाह एक किलो 18 रुपये में दी जा रही थी। जनवरी, फरवरी व मार्च माह की तीन किलोग्राम चीनी फरवरी माह में एक साथ नि:शुल्क दी जाएगी। प्रदेश कैबिनेट द्वारा शनिवार को कैबिनेट बाइ सर्कुलेशन यह फैसला लिया गया। प्रदेश में 40 लाख अंत्योदय कार्ड और 1.30 करोड़ लाभार्थी हैं। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आयोग (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2021 को मंजूरी दी। इसके तहत यह व्यवस्था दी गई है कि उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य आयोग में अध्यक्ष के न होने पर वरिष्ठ सदस्य अग्रिम व्यवस्था होने तक कामकाज संभालेंगे।

यूपी सरकार ने कासगंज के सोरो मेले को प्रदेश स्तरीय दर्जा दे दिया है। इस मेले को शूकर क्षेत्र के रूप में भी जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। यूपी सरकार मौजूदा समय क्षेत्रीय मेलों का प्रांतीयकरण कर रही है। क्षेत्रीय मेलों को प्रांतीय दर्जा मिलने के बाद इसके आयोजन पर होने वाला खर्च नगर विकास विभाग उठाता है। इससे इन मेलों की भव्यता बढ़ जाती है और स्थानीय लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलने लगती हैं। इसके लिए डीएम के माध्यम से संबंधित निकायों को प्रस्ताव उपलब्ध कराना होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here