सब कुछ धरा रह जाता है,शरीर स्वस्थ है तभी शानदार जीवन यापन कर सकते हैं: धर्मवीर प्रजापति

0
422

स्वस्थ्य जीवन जीना है तो करें योग : धर्मवीर प्रजापति

सब कुछ धरा रह जाता है,शरीर स्वस्थ है तभी शानदार जीवन यापन कर सकते हैं: धर्मवीर प्रजापति

ब्यूरो

मथुरा। कारागार,होमगार्ड राज्य मंत्री, स्वतंत्र  प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने मथुरा में कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया ने देख लिया कि करोड़पति और लखपतियों के पैसे धरे के धरे रह गये। इंसान एक दूसरे के करीब आने से कतराता था। दुनिया में बनाये गये सभी रिश्ते बेमानी से लगने लगे…। सांस लेने के लिये इंसान तड़पते देखे गये। प्रकृति हमें मुफ्त में ऑक्सीजन देती है लेकिन हमलोग पेड़ों की कटाई कर अपने जीवन को बर्बादी की कगार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं लेकिन हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिये कि यदि स्वस्थ जीवन, दीर्घायु तक जीना है तो योगा करना ही होगा। यही एक ऐसा माध्यम से जिससे हमलोग निरोग रहते हुये स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। मंत्री जी ने यह भी कहा कि हमारे देश में कोरोना का कहर इसलिये कम था क्योंकि यहां लोग आध्यात्म एवं प्रकृति से जुड़े हैं।


इस वर्ष अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2022 से पूर्व आयुष मंत्रालय,संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से मुरारजी देसाई नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ योग, योगा को बढ़ावा देने के लिये देश भर में 75 पर्यटन स्थलों पर आयोजन कर रही है। आजादी के अमृत महोत्सव पर मथुरा में आयोजित किया गया जिसमें लोगों को साधना से स्वास्थ्य की ओर ले जाया गया । कार्यक्रम चिन्मय कियावत जी महाराज,ओम आश्रम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रमुख अंतरप्पा के मार्गदर्शन में हुआ। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशिर्वाद से एवं अर्हं श्री मुनि 108 प्रणम्य सागर जी महाराज की प्रेरणा से इसी स्थान पर पहली बार विश्व का पहला,अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित अर्हं ध्यान केन्द्र अर्हं अस्तित्वं बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here