विश्व पर्यावरण दिवस: होमगार्ड विभाग के अफसरों ने खूब किया वृक्षारोपण

0
325

ब्यूरो

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर होमगार्ड विभाग के डीजी विजय कुमार सहित प्रदेश भर के जिला कमांडेंट ने वृक्षारोपण कर यह जता दिया कि उन्हें चिंता है कि प्रकृति हरा-भरा है तभी धरती है,स्वस्थ जीवन यापन करना है तो पेड़ लगाना ही जरूरी है।

जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने सुबह ही जेल में जाकर वृक्षारोपण किया। इसी तरह, होमगार्ड मुख्यालय पर डीजी विजय कुमार अपने अधिकारियों के साथ सुबह ही मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने सुबह ही जेल में जाकर वृक्षारोपण किया।  इसी तरह, होमगार्ड मुख्यालय पर डीजी विजय कुमार अपने अधिकारियों के साथ सुबह ही मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।विजय कुमार ने कहा कि सभी लोग अधिकाधिक वृक्षारोपण करें। इसी तरह उन्होंने प्रदेश के जवानों से से अपने घरों के आसपास वृक्षारोपण कराने की बात कही।

 

वृक्षारोपण जहां करें उसमें पानी-खाद समय-समय पर डालने का काम भी करें। ऐसा ना हो कि वृक्षारोपण करने के बाद उसे भूल जाये। नोयडा कमांडेंट वेदपाल सिंह चपराना ने गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में विचार गोष्ठïी का आयोजन किया।इस दौरान मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी पूनम विश्नोई मौजूद थी। श्री चपराना ने जवानों से कहा कि सभी लोग बारिश के मौसम में पांच-पांच पौधे लगाये।

इसी तरह मेरठ के मंडलीय कमांडेंट गिरिराज सिंह एवं कमांडेंटर राजेन्द्र सिंह,बागपत कमांडेंट दीपक श्रीवास्तव,लखनऊ कमांडेंट अतुल सहित अन्य जिलों के कमांडेंट ने अपने-अपने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here