प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया योगासन

0
261

नई दिल्ली।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर सेना के जवानों ने योगासन कर दुनिया में योग की ताकत का संदेश दिया। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था।

पीएम मोदी मैसूरू पैलेस में लोगों के बीच योगासन कर रहे रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में योग कर रहे हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योगा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। यह मानवता के लिए भारत का उपहार, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।

आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here