योग दिवस पर डी.जी., जेल आनंद कुमार ने स्वस्थ रहने के लिये योगा के शरण में जाने की दी सलाह

0
284

स्वस्थ रहना है तो योगा करो : डीजी,जेल आनंद कुमार

   दिव्यांश श्री.

लखनऊ। पूरा देश आज सुबह योगा कर साबित कर दिया कि हमारे ऋषि-मुनियों ने वर्षों तक अपने को स्वस्थ रखने के लिये जिस तप,योग का सहारा लिया था उसे आज भी पूरा हिन्दुस्तान मानता है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर अधिकारियों व आमजन ने बढ़-चढ़कर योगा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जेल के डी.जी. आनंद कुमार ने अलसुबह ही योगा कर संदेश दिया कि यदि स्वस्थ रहना है और अपने विचारों को सकारात्मक बनाना है तो हर दिन सुबह योग करें। आनंद कुमार ने प्रदेश के सभी अधिकारियों,कर्मचारियों व सजायाफ्ता बंदियों को संदेश दिया कि यदि आप स्वस्थ हैं तो अपने मंजिल को पा लेंगे और इसके लिये योग के शरण में जाये।

उन्होंने बताया कि देश में जब कोरोना काल था तो सभी राज्यों के जेलों में सजा काट रहे कैदियों की अधिक मृत्यु हुयी लेकिन उत्तर प्रदेश के जेलों में कोरोना से मरने वाले बंदियों की संख्या नगण्य रही। हमलोग जेलों में शुरू से ही योगा कराते चले आ रहे हैं और यही वजह है कि कोरोना काल में कैदी स्वस्थ रहें। खैर बात जो भी,डी.जी. आनंद कुमार की पर्सनाल्टी को देखकर कहा जा सकता है कि वे पूरी तरह से योगा के शरण में हैं तभी तो ब्यूरोक्रेटस में हीरो नंबर वन का तगमा इन्हें दिया जाता है।


यूं तो प्रदेश की जेलों में नियमित रूप से प्रतिदिन अनवरत प्रात: योग कार्यक्रम चलता रहता है किंतु आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी 74 जेलों में लगभग एक लाख पुरुषों एवं महिला बंदियों ने पूरे जोश- खरोश और उल्लास के साथ योगाभ्यास किया। डी.जी., जेल आनंद कुमार सहित सम्पूर्ण प्रदेश के सभी जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here