होमगार्ड विभाग की खूबसूरत तस्वीर:तिरंगा में वर्दीधारी और भारत माता की जय से गुंजायमान हुआ ‘सम्भल’

0
360

होमगार्ड विभाग की शानदार पहल : अमृत महोत्सव पर सम्भल में आजादी के मतवालों पर हुयी फूलों की बारिश

 संजय पुरबिया

सम्भल। अमृत महोत्सव का रंग पूरे देश में दिख रहा है। सम्भल में आज कड़क वर्दी पहनकर हांथों में तिरंगा लिये होमगार्ड के सैंकड़ों जवान शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा से मार्च शुरू किये। फिर क्या था, वर्दीधारियों के परेड को देख इस शहर के युवाओं में जोश भर आया। खुशी का ये आलम रहा कि लोगों ने जवानों पर फूलों की बारिश की। क्या युवा,क्या बुजुर्ग या बच्चे सभी एक सुर में ‘भारत माता की जय’ का जयकारा लगाने लगे। सभी धर्म के लोगों में देशभक्ति की भावना देखने को मिली। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी ‘भारत माता’ की जयकारा करने के साथ-साथ होमगार्ड अधिकारियों और जवानों पर फूलों की बारिश कर रहे थे। इसकी गवाह बनीं भाजपा सरकार की मंत्री गुलाब देवी बनीं।


सम्भल के जिला कमांडेंट ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सम्भल का आज नया रुप दिख रहा है। यहां जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी समुदाय के लोगों ने आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लिया। मंत्री धर्मवीर प्रजापति के निर्देश पर आज सुबह शहीदे आजम भगत जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाने के बाद होमगार्ड के जवान कड़क वर्दी में हांथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता’ की जय का जयकारा लगाते हुये चल रहे थें तो सड़क किनारे खड़े लोगों ने सलामी देकर तिरंगा को सम्मान दिया

 

हमलोगों के साथ कारवां बढ़ता गया जिसमें सभी धर्म के लोगों के साथ-साथ अल्पसंख्यक लोगों ने भी पूरा जोश दिखाया। तिरंगा यात्रा में ऐसा था मानों पूरा जनसैलाब उमड़ गया हो और जवानों पर लोग फूलों की बारिश कर रहे थे। ये अदभूत दृश्य देख हमारे जवानों के हौसले बुलंद हो गये हैं क्योंकि होमगार्ड विभाग को इतना सम्मान कभी नहीं मिला था।

 

कमांडेंट ने कहा कि इस नेक काम को कराने के लिये होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति की जितनी सराहना की जाये कम है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख, सम्भल सुषमा चौधरी,एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार,एआरटीओ सहित नगर के प्रमुख नागरिक उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here