कृषि विभाग में सेक्स रैकेट, दो लड़कियों के साथ सीनियर पकड़ा गया

0
394
ब्यूरो
लखनऊ।

कृषि विभाग में चल रहेसेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।  विभाग के एक सीनियर  सहायक को दो युवतियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया है।  इन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने से सनसनी फैल गई है। लड़कियों के साथ पकड़े गए वरिष्ठ सहायक की पहचान विनोद कुमार सुमन रूप में हुई है।

मोतिहारी के पिपरा कोठी स्थित फार्म में लड़कियों के साथ  वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार सुमन आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। विनोद कुमार रोहतास जिले का रहने वाला है और मोतिहारी पिपरा कोठी फार्म हाउस में पोस्टेड है। उसके साथ एक स्थानीय व्यक्ति नागेंद्र पासवान भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है।

जानकारी मिली है कि, सहायक विनोद कुमार सुमन का चरित्र पहले से संदिग्ध है। इससे पहले गबन के मामले में पकड़े जाने पर वह सस्पेंड हो चुका है।  सरकारी भवन में सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी विनोद कुमार सुमन पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। विनोद सुमन और नागेंद्र के साथ पकड़ी गई लड़कियां मुजफ्फरपुर की हैं।वह मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया की धंधे वाली लड़कियां हैं। पुलिस उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here