दीपोत्सव के लिए राम की नगरी तैयार, घर बैठे लीजिए अयोध्या के भव्य नजारे

0
235

15 लाख दीपक से बनेगा नया रिकॉर्ड

 रात के समय लेजर लाइटों से नहा जाएगी अयोध्या नगरी

 ब्यूरो

अयोध्या। रामनगरी की अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। इस साल का दिवाली दीपोत्सव इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों ही शामिल होंगे। कार्यक्रम के पहले एक नजर में देखिए अयोध्या की तैयारियों का नजारा…पीएम मोदी रामनगरी में 3 घंटे 20 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। 6.10 बजे भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक करेंगे।

दीपोत्सव को देखने देश-विदेश के 1800 से अधिक लोक कलाकार अयोध्या हुंचेंग, और दीपोत्सव का वैभव बढ़ाएंगे दीपोत्सव के चलते अयोध्या को फूलों की लंबी मालाओं से सजाया जा रहा है।अयोध्या रविवार को राम की पैड़ी पर 15लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी। रिकॉर्ड बनाने के लिए 15 लाख दीपकों को 5 मिनट तक लगातार जलना जरूरी है।
साथ ही सभी दीपकों को 40 मिनट के अंदर जलाना होगा।अयोध्या को सजाने के लिए तमाम तरह के सुंदर फूल, मंगाए गए हैं। पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह नजर आने वाली है।पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्कको राजभवन की तरह सजाया गया है।दीपोत्सव के कार्यक्रम के चलते पूरी अयोध्या को कई तरह के फूलों से सजाया जाएगा। तस्वीर में देखिए फूलों से लदी गठरियां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here