साल का आखिरी ग्रहण आज, 41 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

0
236

ग्रहण धार्मिक और खगोल शास्त्र के नजरिए से हमेशा ही खास रहा है।  इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022, मंगलवार के दिन है। इसका असर मोटे तौर पर शाम को 5.30 से लेकर  6.20 तक ही रहेगा। हालांकि प्रभाव दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक रहेगा और चंद्रमा की चाल इस प्रकार रहेगी।

ग्रहण स्पर्श आरंभ- 08 नवंबर, दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर
खग्रास आरंभ- दोपहर 03 बजकर 46 मिनट
ग्रहण मध्य- दोपहर 04 बजकर 29 मिनट पर
खग्रास समाप्त- शाम 05 बजकर 12 मिनट पर

जानें आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू
दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30
अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16
भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34
जयपुर 5.37 शिमला 5.20
मुंबई 6.01 कोलकाता 4.52
रायपुर 5.21 पटना 5.00
इंदौर 5.43 देहरादून 5.22
उदयपुर 5.49 गांधीनगर 5.55

 

चंद्र ग्रहण पर कैसी रहेगी ग्रहों की दशा 
चंद्र ग्रहण के दिन मंगल ग्रह , शनि ग्रह , सूर्य ग्रह और राहु आमने-सामने रहेंगे। इस स्थिति में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र ग्रह का योग बन रहा है। इसके अतिरिक्त शनि ग्रह कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रही है। गचंद्र ग्रहण पर ग्रहों का यह संयोग अशुभ माना जा रहा है।

इन राशियों को करेगा प्रभावित 
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि को नकारात्मक रूप से अधिक प्रभावित करेगा। इन राशि के जातकों के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, करियर और व्यापार आदि मामलों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसीलिए इन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here