अखिलेश- शिवपाल की एकजुटता से डरी भाजपा : आदित्य

0
200
जसवंत नगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर ने शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा घटाए जाने पर भाजपा पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रसपा संस्थापक शिवपाल सिंह यादव के एक मंच पर आने से कार्यकर्ताओं का जोश बड़ा है। इससे भाजपा डर गई है। बदहवासी में वह सुरक्षा घटाने का फैसला ली है।

जसवंत नगर में मीडिया में बातचीत में आदित्य यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बढ़े जोश से भाजपा तमाम हथकंडे अपनाएगी। इसका पहले से आभास था। यह कोई अप्रत्याशित बात नहीं है। उसके हर हथकंडे को लेकर हम मानसिक रूप से तैयार हैं। भाजपा के इशारे पर शासन- प्रशासन लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। प्रसपा के कई नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले लोग तीन पीढ़ी से समाजवादी रहे हैं। इनका भाजपा उत्पीड़न शुरू कर दी है। संभव है कि अपने बचाव में भाजपा के साथ गए हैं, लेकिन मन से हमारे साथ हैं।

उन्होंने कहा कि यदि मान भी लिया जाए कि वे हमारे साथ नहीं है तो भी उन्हें नई पारी की बधाई। जिन लोगों ने भाजपा ज्वाइन किया है, उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के सवाल पर आदित्य ने कहा कि यह चुनाव नेताजी को असली श्रद्धांजलि होगी। जनता सपा प्रत्याशी के साथ है। भाजपा के हर हथकंडे का जवाब देते हुए डिंपल यादव को रिकार्ड मत से सांसद चुनेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here