मंगल चलेंगे मार्गी चाल, जनवरी महीने में इन 7 राशियों की होगी खूब कमाई और उन्नति

0
177

मंगल और बुध दोनों ग्रह जनवरी में अपनी चाल बदलकर मार्गी होने जा रहे हैं। दरअसल, 13 जनवरी को मंगल वृष राशि में मार्गी होंगे और इसी दिन बुध उदित हो जाएंंगे। इसके बाद 18 जनवरी को बुध धनु राशि में मार्गी हो जाएंगे। दोनों ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी राशियों पर होगा लेकिन वृष मीन सहित 7 राशियों पर इसका विशेष रूप से शुभ असर दिखेगा। आइए जानते हैं किन 7 राशियों के लिए मंगल का मार्गी होना मंगलकारी रहेगा।

 वृषभ राशि पर प्रभाव

मंगल और बुध की मार्गी चाल मंगल वृषभ राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल का चाल परिवर्तन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। इस समय आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। व्यापारी वर्ग के लोग अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। यह अवधि विद्यार्थी वर्ग के लोगों को भी उनकी मेहनत का पूरा फल दिलाएगी। जो लोग किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम में बैठ रहे हैं उन्हें अपनी मेहनत का फल प्राप्त हो सकता है।

 मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि के बारहवें घर में मंगल मार्गी चलेंगे जबकि बुध मार्गी होकर इनकी राशि से सातवें घर में संचार करेंगे। इन स्थितियों में मिथुन राशि के लोगों में जोश और उत्साह का वृद्धि होगी। फैमली लाइफ इनकी बेहतर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। बीते कुछ दिनों से अगर आप ठीक से सो नहीं पा रहे हैं तो आपको नींद भी अच्छी आएगी और मानसिक सुकून भी मिलेगा। कारोबार और कार्यक्षेत्र में बुध आपको लाभ दिलाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता के साथ ही जोश और उत्साह के कारण भी प्रगति करेंगे। अगर कोई कर्ज चल रहा है तो उसे चुकाने के लिए आप प्रयास तेज कर सकते हैं। जो लोग घर या जमीन लेने के लिए लोन लेना चाह रहे हैं उन्हें भी सफलता मिलेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो संभव है कि स्थिति आपके पक्ष में होगी। खुशी औऱ मनोरंजन पर आपका खर्च होगा औऱ आनंदित होंगे।

सिंह राशि पर प्रभाव

आपके लिए मंगल और बुध का मार्गी होना बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। यह अवधि आपके लिए आर्थिक मामलों में काफी शुभ रहने वाली है। इस समय आपको आर्थिक मामलों में सकारात्मक फल मिलेगा। नौकरी पेशा वर्ग के जो लोग पूरी लगन के साथ काम करेंगे उन्हें शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग कोई नया ऑर्डर या टेंडर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उनके लिए समय काफी अनुकूल रहेगा।

 कन्या राशि पर प्रभाव

मंगल 13 तारीख को मार्गी होकर आपकी राशि से नवम स्थान में संचार करेंगे जबकि बुध 13 तारीख को आपकी राशि से चौथे घर में उदित होकर संचार करेंगे और फिर 18 जनवरी को मार्गी भी हो जाएंगे। ऐसे में कन्या राशि के लोगों को बड़े भाई और कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठजनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। आप जितनी मेहनत और लगन से काम करेंगे उससे बढ़कर आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। जो लोग रक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। धार्मिक यात्रा या किसी रिश्तेदार के घर जाने का मौका मिलेगा। छात्रों की रुचि शिक्षा के प्रति बढ़ेगा, पढ़ाई के प्रति यह अधिक गंभीर होंगे। आर्थिक मामलों में भी कन्या राशि वालों को लाभ का मौका मिलेगा। लोहा और धातु से जुड़े कारोबार में लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान मीटिंग में आप अपनी प्रभावशाली वाणी का भी लाभ ले पाएंगे।

 वृश्चिक राशि पर प्रभाव

मंगल और बुध की मार्गी चाल से इस राशि के लोगों की रुचि धर्म कर्म के कामों में अधिक रहेगी। इस समय आप अपने व्यापार के विस्तार के लिए जो भी योजना बनाएंगे वह काफी अच्छी रहेंगी। इतना ही नहीं अगर आप किसी रोजगार में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो आपको उनमें सफलता हासिल होगी। इसके अलावा यह अवधि आपके लिए आर्थिक मोर्चे पर भी काफी अच्छी रहेगी।

धनु राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह 18 जनवरी को धनु राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। इस समय आप जो भी निवेश करेंगे वह सभी आपके लिए उत्तम फलदायी साबित होंगे। इस समय आप हर काम करने के लिए काफी जुनून में रहेंगे। ऐसा करने से आपका मनोबल बढ़ेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस दौरान सफलता हासिल हो सकती है।

मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि के लोगों के लिए मंगल और बुध की बदलती चाल काफी अनुकूल परिणाम देगी। इस दौरान आपको अपनी पर्सनेलिटी में काफी बदलाव नजर आएगा। इस समय आप में काफी आत्मविश्वास रहेगा। इतना ही नहीं इस दौरान आप अपने करियर में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। इस अवधि में आपके संबंध अपने माता पिता के साथ बहुत अच्छे रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here