त्रिपुरा-नगालैंड में क्यों जीता भाजपा गठबंधन, मेघालय में क्या हुआ

0
202

दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, यहां भी माना जा रहा है कि भाजपा और यूडीपी के साथ मिलकर एनपीपी फिर से सरकार बना लेगी, जैसा कि 2018 में हुआ था। मतलब इस चुनाव में भी भाजपा अपना किला बचाने में कामयाब हो गई है।

सबसे बड़ी बात ये है कि तीनों ही राज्यों में देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हुई है। तीनों ही राज्यों से कांग्रेस का प्रदार्शन निराशाजनक रहा है। वह भी तब जब 2016 तक नॉर्थ ईस्ट के ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस और लेफ्ट का ही कब्जा था, लेकिन इसके बाद से सारे समीकरण तेजी से बदल गए। भाजपा ने एक के बाद एक पूर्वोत्तर के आठ में से छह राज्यों पर कब्जा कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here