सितारों ने कुछ इस तरह खेली होली, फोटोज में देखिए बॉलीवुड स्टार्स की मस्ती

0
220

सिद्धार्थ और कियारा ने पहली बार साथ खेली होली

करीना कपूर ने बच्चों के साथ खेला रंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स हर त्योहार को अपने खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। होली का त्योहार मनाने का उनका तरीका भी अलग है। इस रंगों के त्योहार को बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। करीना कपूर ने होली अपने बच्चों के साथ मनाई तो वहीं अनन्या पांडे ने गुलाल के साथ खेलकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। तो चलिए पिक्चर्स में जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स ने कैसे मनाया रंगों का त्योहार।

ड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी होली पर एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए। दोनों ने साथ में मिलकर होली पर खूब मस्ती की। सिद्धार्थ ने होली सेलिब्रेशन की खास पिक्चर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंंने लिखा, ‘मिसेस के साथ पहली होली।’

करीना कपूर यूं तो इस दिन को अपने घर में बिताना पसंद करती हैं, लेकिन इस बार इस त्योहार को उन्होंने बच्चों के साथ कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रिट किया। करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ होली सेलिब्रेशन की पिक्चर्स भी शेयर की हैं। इन पिक्चर्स में करीना के साथ उनके बेटे तैमूर और जेह रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। कोई पिचकारी लिए खेल रहा है तो कोई किसी को रंग लगा रहा है। करीना भी इन पिक्चर्स में होली खेलती नजर आ रही हैं। हालांकि इन पिक्चर्स से बॉवीवुड के नवाब सेफ अली खान मिस नजर आए। करीना ने भी उन्हें इस खास मौके पर मिस किया। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अब सोने का इंतजार है। (मिस यू सैफू) सभी के लिए रंग, प्यार और खुशी फैलाना… लव यू इंस्टा फैम! होली की शुभकामनाएं

शिल्पा शेट्टी ने भी इस खास दिन को फूलों के साथ मनाया। शिल्पा के हाथ में फूल नजर आ रहे हैं जिनसे वो खेल रही हैं। इसे उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया। जिसके कैप्शन में लिखा, ‘रंगो का ये त्योहार ‘होली’ आपके जीवन में केवल खुशियों और कामयाबियों के रंग लाए। होली की शुभ कामनाएं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here