लोकसभा चुनाव से पहले यूपी भाजपा की नई टीम तैयार, 18 उपाध्यक्ष समेत 45 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

0
137

ब्यूरो

लखनऊ : योगी सरकार 2.0 के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही शनिवार को प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 51 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, सात प्रदेश महामंत्री के साथ ही 16 को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नियुक्ति किए गए हैं। प्रदेश की नई टीम में क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी जगह दी गई है। कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, पश्चिम के मोहित बेनीवाल और गोरखपुर क्षेत्र के धर्मेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश मंत्री संजय राय व सुभाष यदुवंश अब प्रदेश महामंत्री बने हैं। गोविंद नारायण शुक्ला तीसरी बार प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। आगरा के पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष में पंकज सिंह (नोएडा), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), कान्ताकर्दम (मेरठ), संतोष सिंह (लखनऊ), सलिल विश्नोई (कानपुर), सुरेन्द्र नागर (गौतमबुद्ध नगर), सत्यपाल सैनी (मुरादाबाद), नीलम सोनकर (आजमगढ़), कमलावती सिंह (कानपुर), बृज बहादुर (कासगंज), सुनीता दयाल (गाजियाबाद), दिनेश कुमार शर्मा (हाथरस), मानवेन्द्र सिंह (कानपुर), पदमसेन चौधरी (बहराइच), मोहित बेनिवाल (शामली), डा. धर्मेन्द्र सिंह (गोरखपुर), देवेश कुमार कोरी (कानपुर) व त्रयंबक तिवारी (संतकबीर नगर) के नाम शामिल हैं।गोविन्द नारायण शुक्ला (अमेठी), अमर पाल मौर्य (लखनऊ), अनूप गुप्ता (सीतापुर), प्रियंका सिंह रावत (बाराबंकी), संजय राय (गाजीपुर), सुभाष यदुवंश (संतकबीरनगर) व रामप्रताप सिंह चौहान (आगरा) को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

शंकर गिरि (वाराणसी), मीना चौबे (वाराणसी), डा.चन्द्रमोहन सिंह (बुलंदशहर), अंजुला सिंह माहौर (आगरा), विजय शिवहरे (आगरा), शंकर लोधी (लखनऊ), अभिजात मिश्रा (लखनऊ), अर्चना मिश्रा(लखनऊ), शकुन्तला चौहान (मऊ), अनामिका चौधरी (प्रयागराज), पूनम बजाज (अलीगढ़), अमित वाल्मीकि (बुलंदशहर), बसंत त्यागी (गाजियाबाद), शिवभूषण सिंह (गाजियाबाद), डीपी भारती(बदायूं) व सुरेश पासी (अमेठी) को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही मनीष कपूर (वाराणसी) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजीव अग्रवाल (बरेली) को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, भारत दीक्षित (कानपुर) को मुख्यालय प्रभारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव (गोरखपुर) को प्रभारी प्रकोष्ठ व विभाग बनाया गया है।

क्षेत्रीय अध्यक्षों में प्रकाश पाल (कानपुर) को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, दिलीप पटेल (वाराणसी) को काशी क्षेत्र, शहजानंद राय (आजमगढ़) को गोरखपुर क्षेत्र, कमलेश मिश्रा (लखीमपुर खीरी) को अवध क्षेत्र, द्रुवविजय सिंह (बरेली) को ब्रज क्षेत्र और सतेन्द्र सिसोदिया (गौतमबुद्ध नगर) को पश्चिम क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।

गौरतलब है कि बीजेपी यूपी में सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी इसके लिए मिशन 80 पर काम कर रही है। इसको लेकर तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की टीम की अगुवाई में 2024 के चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश संगठन को लेकर भी मंथन किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here