video गौतमबुद्धनगर: चारो ब्लॉक में होमगार्डों ने निकाला तिरंगा यात्रा,देख सभी ने किया सैल्यूट,जवानों पर हुयी फूलों की बारिश

0
432

नोयडा: तिरंगा यात्रा को डीएम सुहास एल.वाई ने सराहा,उप-जिलाधिकारी ने जवानों पर की फूलों की वर्षा

तिरंगा यात्रा में पूर्व होमगार्ड मंत्री वेदराम भाटी हुये शामिल,कमांडेंट वेदपाल चपराना के कार्य को सराहा

मंत्री धर्मवीर प्रजापति के सपनों को हमलोग करेंगे साकार : वेदपाल चपराना

     अनिल शर्मा

गौतमबुद्धनगर। मेरा आन तिरंगा है,मेरा शान तिरंगा है…। भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुये होमगार्ड विभाग के अधिकारी और जवान पूरे जोश-खरोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाले। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जवानों के हौसले को बुलंद किया। गौतमबुद्ध नगर के ब्लॉक बिसरख,दादरी,दनकौर एवं जेवर में कमांडेंट वेदपाल चपराना ने होमगार्डों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर मंत्री धर्मवीर प्रजापति के सपने को साकार करने का काम किया है। मंत्री की चाहत है कि होमगार्ड को लोग सम्मान की नजरों से देखें और जिस तरह से तिरंगा यात्रा में चारों ब्लॉक के लोगों ने देखा-सराहा,उसे देख कहीं भी नहीं लगा कि होमगार्ड के जवान पुलिस से कमतर हैं। राहगीरों ने तीरंगा को सैल्यूट किया और जवानों पर पुष्प वर्षा किया।

जनपद गौतमबुद्धनगर के बिसरख ब्लॉक में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। समापन स्थल पर सुंदर सभा की गयी जिसमे मुख्य अतिथि बिसरख ब्लॅाक प्रमुख ओमपाल जी रहें, जिन्हे पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी।

इसी तरह, जनपद गौतमबुद्ध नगर दादरी ब्लॅाक में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। समापन स्थल पर सुंदर सभा की गयी जिसमे मुख्य अतिथि दादरी के विधायक तेजपाल नागर एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी, दादरी आलोक कुमार रहे।

गौतमबुद्धनगर के दनकौर ब्लॉक में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी जहां पर समापन स्थल पर सुंदर सभा की गयी जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदराम भाटी, पूर्व होमगार्ड मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी सुल्तान नागर रहें, जिन्हे पुष्प गुच्छ , स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

आखिर में गौतमबुद्धनगर के जेवर ब्लॅाक में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। समापन स्थल में मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ठा. हरीश जी रहें। सबसे खास बात यह रही की कमांडेेंट वेदपाल चपराना की सभा में जहां अतिथियों ने होमगार्डों द्वारा तिरंगा यात्रा को निकाले जाने की प्रशंसा की वहीं ग्रामीणों ने भी भव्य तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जवानों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया।

 

कमांडेेंट वेदपाल चपराना का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है।हिन्दुस्तान में ऐसा कोई इंसान नहीं,जिसे अपने तिरंगा से प्यार ना हो। हमारे जवानों ने बैण्ड बाजे के साथ जब तिरंगा यात्रा निकाली तो प्रशासनिक अधिकारियों में खास कर जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने हौसला अफजाई की।

इसी तरह सूरजपुर-ग्रेटर नोयडा में जब तिरंगा यात्रा निकाली गयी तो खुद उप-जिलाधिकारी अंकित कुमार ने आकर पुष्प वर्षा की। ये विभाग के लिये गौरव की बात है। कहा कि होमगार्ड विभाग के पूर्व मंत्री वेदराम भाटी ने भी तिरंगा यात्रा को सराहा और हमारी कोशिश है कि होमगाडड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के सपने को हर हाल में साकार करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here