एक-दूजे के हुए अथिया-केएल राहुल

0
328
मुंबई।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आखिरकार आज यानी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। पिछले काफी समय से अपने रिश्ते और शादी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले इस कपल को विवाह बंधन में बंधे देखने के लिए फैंस लंबे समय से उत्सुक थे। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पूरे रीति- रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस बीच अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

फैंस काफी समय से अथिया और केएल राहुल की शादी का इंतजार कर रहे थे। अथिया और राहुल की प्रेम कहानी एक दोस्त के जरिए हुई मुलाकात के बाद हुई के बाद हुई थी। अथिया और केएल राहुल की प्रेम कहानी आज जन्म- जन्म के सफर का रूप ले चुकी है। शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीरों में अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों काफी खुश दिख
आपको बता दें, कुछ ही देर पहले अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने आकर पुष्टि की थी कि केएल राहुल और अथिया जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया था कि अब वह ससुर बन गए हैं। उनके साथ उनके बेटे अभिनेता अहान शेट्टी भी मौजूद थे, जिन्होंने केएल राहुल के परिवार में शामिल होने पर खुशी जताई थी। सुनील शेट्टी ने यह भी बताया था कि नवविवाहित जोड़े की शादी का रिसेप्शन  आईपीएल के बाद होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here