यूपी में कमजोर बूथों को मजबूत कर चुनावी रण में उतरेगी सपा

0
150

ब्यूरो

लखनऊ । वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने अब कमजोर बूथों को मजबूत करने का निर्णय लिया है। पार्टी उन लोकसभा की सीटों के बूथों को चुन रही है जहां पार्टी सबसे कम मत मिलते हैं। इन बूथों को चिह्नित करने के बाद सपा प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 10 यूथ के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को तैनात कर चुनावी रण में आगे बढ़ेगी।

बूथ कमेटियों के गठन का काम जून के पहले हफ्ते तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।सपा की कोलकाता में 18 व 19 मार्च को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कमजोर बूथों पर सबसे अधिक फोकस करने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा अपने सहयोगियों के साथ सभी 80 सीटों पर मैदान में उतरेगी। सपा मैनपुरी उपचुनाव की तर्ज पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इसमें प्रत्येक बूथ पर फ्रंटल संगठनों के न्यूनतम 10 यूथ के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। इसी आधार पर अब उन बूथों को सबसे पहले मजबूत किया जाएगा जहां सपा को पिछले चुनावों में सबसे कम वोट मिले थे। बूथ कमेटी अपने यहां के मतदाताओं से नियमित संपर्क में रहेगी और उनकी समस्याओं को समझेगी। इनकी समस्याओं को लेकर पार्टी सड़कों पर संघर्ष भी करेगी।समय-समय पर पार्टी के बड़े नेता भी इन कमजोर बूथों पर बैठक कर मजबूत करने की कोशिश करेंगे। सपा कमजोर बूथों पर आमजनों को समाजवादी सरकार के समय के कामकाज की जानकारी देगी। इसके साथ ही पार्टी किसानों के साथ हो रहे अन्याय, बेरोजगारी, जातीय जनगणना, बढ़ती महंगाई, कानून व्यवस्था, उत्पीड़न के मुद्दों को लेकर चुनावी रणनीति को धार देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here