राजधानी में तेजी से फैल रहा कोविड; बरतें सावधानी
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के नए मामलों के बीच मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक 22 साल की लड़की की कोविड से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की पहले से टीबी से ग्रस्त थी। राजधानी में इस साल मरने वालों की संख्या अब चार हो चुकी है। दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक कोरोना के 436 मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें से 357 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं 91 मरीजों को शनिवार को दिल्ली के अस्पतालों से छुट्टी दी गई।













