सुरेंद्र सिंह बने CM योगी के नए सचिव, 2005 बैच के आईएएस को मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
4

प्रशासनिक सेवा में उनकी गिनती तेज-तर्रार, ईमानदार और परिणाम देने वाले अफसरों में की जाती है

 संजय श्रीवास्तव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया है। नई दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से लौटने के तुरंत बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव और सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

सुरेंद्र सिंह 2022 में मेरठ मंडल के कमिश्नर पद से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजे गए थे। जहां उन्होंने तीन साल तक उपराज्यपाल के सचिव के रूप में कार्य किया था। 6 अक्टूबर को यूपी में पुनः ज्वाइनिंग देने के बाद 7 अक्टूबर को उन्हें फिर से मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मथुरा जिले के निवासी सुरेंद्र सिंह का जन्म 15 अगस्त 1978 को हुआ था। उन्होंने भू-विज्ञान (Geology) विषय से बीएससी और एमएससी की डिग्री हासिल की।

सुरेंद्र सिंह ने अपने सेवा काल में उन्होंने भदोही, बलरामपुर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, उन्नाव, बरेली, कानपुर नगर और वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में कार्य किया है। प्रशासनिक सेवा में उनकी गिनती तेज-तर्रार, ईमानदार और परिणाम देने वाले अफसरों में की जाती है। यूपी में ही नहीं, बल्कि दिल्ली में भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। मेरठ के कमिश्नर और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के रूप में भी वे अपनी प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने गए।

मुख्यमंत्री कार्यालय में अब सुरेंद्र सिंह के साथ अमित सिंह और सूर्यपाल गंगवार भी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह की नियुक्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विश्वसनीय टीम को और मजबूती प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here