भाजपा के प्रांतीय महामंत्री (संगठन) धर्मपाल जी से मीले आचार्य राम महेश मिश्र

0
195

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई में आज कुछ देर का प्रवास। प्रांतीय महामंत्री (संगठन) श्रीयुत धर्मपाल जी से विशेष भेंट-वार्ता का मिला सुअवसर। उन्होंने भाग्योदय फाउंडेशन के बारे में हमसे विस्तार से जाना। सत्य सनातन : वेद भारती आश्रम, श्री हनुमत आश्रम, माटी कला केन्द्र, यौगिक गतिविधियां” आदि कार्यक्रमों में उन्होंने रुचि ली।

भारत के सुविकास में हमारे महान वैज्ञानिकों के योगदान की जानकारी देश की नई पीढ़ी को देने के उद्देश्य से, भाग्योदय फाउंडेशन की सक्रिय सहगामी संस्था, शिवोहम डिजिटल इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित वैज्ञानिक पत्रिका को माननीय धर्मपाल जी ने सराहा।
आगामी 5 से 10 नवंबर की तिथियों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यान चन्द्र स्टेडियम में आहूत राष्ट्रीय गौधन शिखर सम्मेलन का निमंत्रण उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। भाजपा मुख्यालय में अन्य अनेक गणमान्य व्यक्तियों से भी भेंट का मौका मिला। हमारा उत्तर प्रदेश खूब प्रगति करे, देवभूमि भारतवर्ष का भविष्य उज्ज्वल हो, यही भाग्योदय कामना, ईश्वर से प्रार्थना, मंगलकामना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here