बिहार में अबकी बार किसकी सरकार ? वोटिंग से पहले आया ताजा सर्वे

0
31

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनावी मैदान में N D A और महागठबंधन के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी है, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है। चुनाव से ठीक पहले टाइम्स नाउ न्यूज चैनल के J V C ओपिनियन पोल में N D A को सत्ता में वापसी का संकेत मिला है। पोल के अनुसार, N D A को 120-140 सीटें मिलने की संभावना है, जो बहुमत के करीब है। वहीं, तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 93-112 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है, जिससे दोनों गठबंधनों के बीच कड़ी टक्कर है।

बिहार चुनाव के सर्वे में एनडीए को बहुमत

J V C पोल की ओर से किए गए एक ओपिनियन पोल में ये अनुमान लगाया गया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (N D A) बिहार में सत्ता बरकरार रख सकता है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में N D A को 120 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन (M GB) 93 से 112 सीटें जीत सकता है। इस बीच, भाजपा 70 से 81 सीटों के साथ विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनने की उम्मीद है। सर्वे में यह भी अनुमान लगाया गया है कि जदयू को 42 से 48, लोजपा (रामविलास) को 5 से 7, हम (सेक्युलर) को 2, और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

महागठबंधन के भीतर, राजद को 69 से 78, कांग्रेस को 9 से 17, सीपीआई (एमएल) को 12 से 14, सीपीआई को 1 और सीपीएम को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं। जेवीसी पोल में रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी केवल एक सीट के साथ अपना खाता खोल सकती है। वहीं, एआईएमआईएम, बसपा और अन्य को 8 से 10 सीटें मिलने की संभावना है।

पॉपुलारिटी चार्ट में टॉप पर कौन ?

JV C पोल सर्वे के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव 33 प्रतिशत समर्थन के साथ सबसे पसंदीदा चेहरा हैं। नीतीश कुमार 29 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि चिराग पासवान और प्रशांत किशोर 10-10 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 9 प्रतिशत के साथ पीछे हैं, और केवल 4 प्रतिशत लोगों ने भाजपा से किसी अन्य चेहरे को पसंद किया। 5 प्रतिशत ने महागठबंधन से किसी और चेहरे को चुना।

वोट शेयर में मात्र 2 फीसदी का फासला

ओपिनियन पोल के अनुसार, DA को 41 प्रतिशत से 43 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन 39 प्रतिशत से 41 प्रतिशत के साथ काफी करीब है। जन सुराज पार्टी 6 प्रतिशत से 7 प्रतिशत वोट हासिल कर सकती है। अन्य छोटी पार्टियां 10 प्रतिशत से 11 प्रतिशत वोट हासिल कर सकती हैं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होनी है। अंतिम सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जबकि इस साल 24 जून तक 7.89 करोड़ मतदाता थे। चुनाव आयोग की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मसौदा सूची से 65 लाख मतदाताओं को हटा दिया गया था। 1 अगस्त 2025 तक मसौदा सूची में मतदाताओं की संख्या 7.24 करोड़ थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here