लक्षित सिन्हा
The beginning of the Third World War!: अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई लडाई दुनिया के एक बड़े हिस्से में तीसरे विश्व युध्द की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है और भारत सहित कई देशों में सोशल मीडिया में लोग यह मानकर पोस्टिंग कर रहे हैं जैसे विश्व युध्द शुरु हो चुका है ।

हालत यह है कि ब्रिटेन सहित कई यूरोपीय देश की 30 फ़ीसदी से ज्यादा आबादी यह मानकर चल रही है किटी की तीसरा विश्व युद्ध या तो शुरू हो चुका है या कभी भी शुरू हो सकता है इस बीच रूस के राजनीतिक विश्लेषक एलेकडजेडर दुगिन ने यह घोषणा करके सनसनी फैला दी है की तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है और रूस की सरकार ने इस लड़ाई शुरू होने के बाद यह कहकर पूरी दुनिया को डराया है की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मनसूबो पर अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो यही लड़ाई तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकती है।
यह भी सच है कि भले ही तीसरा विश्व युद्ध दुनिया में कोई नहीं चाहता हो पर इस वैश्विक युद्ध का डर लोगों के दिलों में 400 साल से घर किये हुए है क्योंकि फ्रांस के महान भविष्य वक्ता नास्त्रेदमस ने १६ वीं शताब्दी में ही 2026 में सात महीनों डेढ़ साल तक असर रखने वाले एक बड़े वैश्विक संघर्ष की भविष्यवाणी कर रखी है।
यह वही त्रीकालदर्शी है जिसकी भविष्यवाणी का इस्तेमाल पहले और दूसरे विश्व युध् में एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे दोनो पक्षो ने बाकायदा हवाई जहाज से पर्चे गिराकर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के लिए किया था और इनके अनुसार तीसरा विश्वयुध्द मुस्लिम देशों और यूरोप के बीच होना है जिसमे नया विश्व नेता उभरेगा और वो नीली पगड़ी पहनकर यूरोप में प्रवेश करेगा। इसी तरह १९९६ में मरने से पहले बुल्गारिया की अंधी भविष्य वक्ता बाबा वेन्गा ने तो 2026 में तीसरे विश्वयुध्द जैसा वैश्विक संघर्ष होने की बात कह रखी है। अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रही मौजूदा लड़ाई को अब एक हफ्ता होने जा












