यूपी की सियासत में उबाल: बृजेश पाठक के आवास पर बंद कमरें में हुयी ‘भाजपा कोर कमिटी’ की बैठक

0
10
Dupty cm brijesh pathak news : उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में एक नया चलन देखने को मिला है। इस बार बीजेपी कोर कमिटी की बैठक उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सरकारी आवास पर हुई है। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल मौजूद रहे हैं। बृजेश पाठक के आवास पर हुई इस बैठक को कई मायनों में अहम माना जा रहा है। हालांकि, बीजेपी की इस कोर कमिटी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हुए।
दरअसल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पर हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई है। इस बैठक में निगम आयोग में रिक्त पड़े पदों पर भरने, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश संगठन को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है। आने वाले दिनों में भाजपा प्रदेश संगठन की नई सूची जारी होनी है। साथ ही बीजेपी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा होनी है।
वहीं इस बैठक के बाद बृजेश पाठक ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज आवास पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से सपत्नीक शिष्टाचार भेंटकर कुशलक्षेम जाना।
बृजेश पाठक ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के विकास, जनकल्याण और संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई है। वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री शामिल होंगे। फिलहाल बृजेश पाठक की आवाज पर हुई बैठक को लेकर तमाम तरीके की चर्चाएं चलने लगी हैं। दावा किया जा रहा है कि योगी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी उपमुख्यमंत्री के आवास पर बैठक बुलाई गई है। अभी तक संगठन की बैठक बीजेपी कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाती थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here