लखनऊ एयरपोर्ट पर ड्रोन हमलों से निपटने की तैयारी

0
16

वायुसेना ने सीआईएसएफ को दिया विशेष प्रशिक्षण

संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को सुरक्षित बनाने के लिए शनिवार को वायुसेना के जवानों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों को ड्रोन खतरों से निपटने के तौर तरीके बताए। वायुसेना और सीआइएसएफ ने विशेष ‘ड्रोन जागरूकता एवं रेस्पान्स’ सत्र का आयोजन किया गया था।

सरोजनीनगर स्थित अमौसी स्थित यूनिट लाइन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए ‘सब-कन्वेंशनल’ हवाई खतरों के खिलाफ जवानों की क्षमता और आपसी तालमेल को मजबूत करना था। इस मौके पर मेमौरा एयरफोर्स स्टेशन से आए फ्लाइंग आफिसर आरए वैद ने सीआइएसएफ के अधिकारियों और जवानों को ड्रोन के संचालन, उनके विभिन्न प्रयोगों और सबसे महत्वपूर्ण ‘एंटी-ड्रोन’ तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी

लाइव डेमो: हवा में परखी गई तैयारी-  प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन उड़ाने का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। इसमें दिखाया गया कि कैसे छोटे ड्रोन सुरक्षा घेरे में सेंध लगा सकते हैं और तकनीक के जरिए उन्हें कैसे ट्रैक और न्यूट्रलाइज किया जा सकता है। सीआइएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट और मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी अनूप कुमार की मौजूदगी में यह अभ्यास हर परिस्थिति से निपटने के लिए दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here