हाथ-पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठूंसा,बेहोश हालत में मिली
आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया गया
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में 13 वर्षीय किशोरी को अगवा करके बंधक बनाकर गैंगरेप की जघन्य घटना सामने आई है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से बिहार निवासी राजमिस्त्री आशियाना के सेक्टर-एम में परिवारजनों के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी लोगों के घरों में बर्तन धोने का काम करती हैं। परिवार की 13 वर्षीय बेटी ने हाल ही में कक्षा-3 पास किया है। पीड़ित परिवार के अनुसार किशोरी पड़ोस में एक बच्चे की देखरेख का काम भी करती थी।
वहां का नजारा देखकर सब सन्न रह गए। किशोरी बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे, हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था ताकि वह शोर न मचा सके। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के अनुसार किशोरी के प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोटें हैं और काफी ब्लीडिंग हो रही है। डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर आशियाना ने अस्पताल पहुंचकर मामले की प्रारंभिक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

लखनऊ पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि किशोरी की दोस्ती एक लड़के से थी। वह उसी लड़के से मिलने गई थी। लड़के के चार अन्य दोस्त पहले से वहां मौजूद थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन पांचों ने मिलकर किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच परिवारजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पांचों आरोपितों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है।पुलिस का कहना है कि किशोरी अभी होश में नहीं आई है। उसके होश में आने के बाद ही बयान दर्ज किया जाएगा, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में कितने लोग शामिल थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पकड़े गए पांचों आरोपी बालिग हैं या नाबालिग। पांचों युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।












