विकास नगर कॉलोनी क्षेत्र में झोपड़ियों में लगी भयंकर आग, दहशत में लोग

0
13

संवाददाता, लखनऊ। गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ आग लगने की घटना गति पकड़ रही है। राजधानी में विकास नगर कालोनी के पास रिंग रोड पर खाली पड़े प्लाट में बनी झोपड़ियों में दोपहर में भयंकर आग लग गई। कई किलोमीटर के क्षेत्र में काला धुंआ लोग दहशत में आ गये।

खाली प्लाट में बुधवार दोपहर बनी झोपड़ियों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग इतनी विकराल थी की काफी दूर से ही आसमान में उसका धुआं उठता नजर आया। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंचकर दमकल टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस स्थान पर आग लगी है, वहीं पास में वाहनों के कई बड़े शोरूम और होटल हालीडे इन भी है।

रिंग रोड, लखनऊ, विकास नगर में मारुति सुजुकी शोरूम के पास झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि खाली पड़े प्लाट ऊपर से गए बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग एक से कई झोपड़ी झोपड़ी तक पहुंच गई। माना जा रहा है कि झोपड़ियों में गैस सिलिंडर में ब्लास्ट के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here