लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी समेत कई जिलों में हत्या की घटनाओं पर अफसरों को कड़ी चेतावनी दी।शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने राजधानी में भाजपा नेता और बिल्डर की हत्या का संज्ञान लेकर लापरवाही बरतने वाले अफसरों को हटाने का निर्देश दिया। सीएम के आदेश पर विभूति खंड के एसीपी विनय द्विवेदी और इंस्पेक्टर अमर सिंह को हटा दिया गया है।













