IGRS पोर्टल पर शिकायत, फिर केस निपटाने के लिए मांगे 15 लाख

0
8

LDA के जेई, सुपरवाइजर समेत तीन लोग घूसखोरी में गिरफ्तार

LDA के जेई, सुपरवाइजर समेत तीन लोग घूसखोरी में गिरफ्तार दो किस्तों में पैसे देने की हुई बात केस निपटाने के लिए मांगे 15 लाख सस्पेंड, विभागीय जांच भी होगी Lda frad news: इंटिग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस) पोर्टल पर दर्ज शिकायत में कार्रवाई की धमकी देकर घूसखोरी का नया मामला सामने आया है। विजिलेंस लखनऊ सेक्टर ने इस मामले में एलडीए के जेई, सुपरवाइजर और एक अन्य व्यक्ति को रंगे हाथों एलडीए ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया है।इनके पास से 7.50 लाख रुपये भी बरामद किए है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई शनिवार को की। गिरफ्तार होने वालों में अवर अभियंता (जेई) दिनेश कुमार वर्मा, सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और निजी व्यक्ति श्रवण कुमार शामिल हैं। विजिलेंस अधिकारियों को मिली शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता भवन निर्माण करवा रहे हैं। एक दिन एलडीए जेई दिनेश उसकी साइट पर पहुंचे और काम बंद करने को कहा। बाद में किसी कर्मचारी के जरिए शिकायतकर्ता को संदेश भिजवाया कि उनके निर्माण के खिलाफ श्रवण कुमार नाम के व्यक्ति ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया कि केस के समाधान के लिए मुझसे (दिनेश) से संपर्क किया है। इसके बाद श्रवण ने शिकायतकर्ता को डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के गेट पर बुलाया। उसने कहा कि जेई दिनेश से बात हो गई है, अगर 15 लाख रुपये दे दिए जाएं तो निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और मामला भी निपटा दिया जाएगा इसके बाद शिकायतकर्ता एलडीए पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात जेई दिनेश और सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश से हुई। आरोप है कि दिनेश ने सीधे 15 लाख रुपये रिश्वत की मांग की और आगे की बातचीत के लिए उसे चंद्र प्रकाश से संपर्क करने को कहा। चंद्र प्रकाश ने भी घूस देने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास एकमुश्त इतनी बड़ी रकम नहीं थी। इसके बाद 7.50-7.50 लाख रुपये की दो किस्तें देने की बात तय हुई। इस बीच उसने विजिलेंस से मामले की शिकायत कर दी। जांच में सामने आया कि जेई दिनेश, सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और श्रवण कुमार आपसी मिलीभगत से आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत का सहारा लेकर लोगों से वसूली करते हैं। शनिवार को तय योजना के तहत शिकायतकर्ता पहली किस्त के रूप में 7.50 लाख रुपये लेकर एलडीए ऑफिस के पास पहुंचा। विजिलेंस ने यहां से तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने शनिवार देर शाम अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा और सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए है। वीसी ने साफ कहा है कि यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति या प्राधिकरण का कर्मचारी किसी गलत शिकायत के आधार पर आपको डराए या प्रताड़ित करे, तो इसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दें।

यहां करें शिकायत

कोई लोकसेवक सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगे है तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत कर सकते हैं। (विजिलेस द्वारा जारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here