हर्षित यादव बनें समाजवादी छात्र सभा के राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव

0
54

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने नामित किया,सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

समाजवाद की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का करुंगा काम : हर्षित यादव

संवाददाता, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से हर्षित यादव पुत्र स्व. सुखराम सिंह यादव,नगला दूंदे,मैनपुरी को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया। इस दौरान मैनपुरी समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्वागत एवं सम्मान जिला अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा हरीश यादव वह अन्य समाजवादी पदाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं ने भीजय समाजवाद का नारा लगाते हुये उनका स्वागत किया।

प्रदेश सचिव समाजवादी छात्रसभा हर्षित यादव पुत्र स्व. सुखराम सिंह यादव, पूर्व सदस्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2017 से लगातार सामाजिक,शैक्षणिक एवं राजनीतिक बराबरी के लिये विभिन्न पदों पर रहते हुये समाजवाद व राष्ट्रहित के लिये संघर्ष करते रहें। सामाजिक विचारधाराओं को आगे बढ़ाने के लिये पदयात्रा,साइकिल यात्रा करनेे के साथ ही चुनाव प्रचार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं।

वर्ष 2022 में सात दिवसीय समाजवादी छात्रसभा, केकेसी कॉलेज चारबाग,लखनऊ मे कार्यक्रम कराया। इसी तरह,2024 लोकसभा चुनाव में मैनपुरी, कन्नौज एवं लखनऊ में लोकसभा प्रत्याशियों के लिये जन संपर्क एवं चुनाव प्रचार-प्रसार में निरंतर लगे रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here