मिशन 2027 की तैयारी ! आज से भाजपा की हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा शुरू

0
99

 योगी करेंगे नेतृत्व

ब्यूरो, लखनऊ। सरदार पटेल की 150वीं जयन्ती समारोह अभियान के तहत सोमवार से भाजपा की पदयात्राएं प्रारंभ होंगी। विधान सभा क्षेत्र स्तर पर आयोजित होने वाली यूनिटी मार्च पदयात्राएं 20 नवंबर तक चलेंगी। इस यात्रा के जरिए भाजपा आमजन को सरदार पटेल के ऐतिहासिक निर्णयों के साथ राष्ट्रीय एकता के भाव को मजबूत करते हुए गांव, गली व शहर में पहुचेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद तथा विधायक पदयात्राओं का नेतृत्व करेंगे।

प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि सोमवार 10 नवंबर को मुख्यमंत्री गोरखपुर विधान सभा क्षेत्र तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधान सभा क्षेत्र में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ जिले की बख्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र व ब्रजेश पाठक कानपुर कैंट विधान सभा क्षेत्र में पदयात्राओं का नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा जौनपुर जिले की जाफराबाद विधान सभा क्षेत्र, नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी मीरजापुर जिले की मंझवा विधान सभा क्षेत्र, जयवीर सिंह आगरा छावनी विधान सभा क्षेत्र, दानिश आजाद अंसारी बलिया जिले की रसड़ा विधान सभा, बेबी रानी मौर्य झांसी जिले की बबीना विधान सभा, बलदेव सिंह ओेलख रामपुर जिले की मिलक विधान सभा, कपिलदेव अग्रवाल मेरठ जिले की किठौर विधान सभा, सुनील शर्मा सहारनपुर नगर विधान सभा, सोमेन्द्र तोमर मुजफ्फरनगर की चरथावल विधान सभा तथा अनिल सिंह मुरादाबाद नगर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा विधायकों को भी एक-एक विधान सभा में लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here