आरपार दिखने वाले टॉप के साथ जैकेट में लगीं गजब, छाया लारिसा का जादू
What is the name of Aryan Khan’s girlfriend: बॉलीवुड सितारों के काम के साथ ही लोगों की नजरें उनकी पर्सनल लाइफ पर भी टिकी रहती हैं। आए दिन किसी सितारे की लव लाइफ चर्चा में आ जाती हैं, जिसके बाद सबका ध्यान उन्हीं पर टिका रहता है। इन दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी मॉडल लारिसा बोन्सी के साथ जुड़ रहा है। जिसके बाद से ही लारिसा जहां जाती हैं, लाइमलाइट में आ जाती हैं। खासकर, उनका स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है।

रेड कॉर्पेट के लिए लारिसा ने लेदर शॉर्ट्स और जैकेट को पिक किया। जहां शॉर्ट्स का फिटेट पैटर्न और जैकेट का बैगी स्टाइल साथ में कमाल का लगा। शॉर्ट्स में दोनों साइड पॉकेट्स दी है, तो इसे उन्होंने ब्लैक बेल्ट लगाकर फाइनल टच दिया। जिसके साथ उन्होंने ब्रालेट और शीयर टॉप को इन करके वेअर किया। ऐसे में शॉर्ट्स के साथ इस तरह का लेयरिंग स्टाइल शानदार लगा।

जब बात जूलरी की आई, तो लारिसा ने सबकुछ मिनिमल रखा। जिससे उनके लुक में कुछ भी ओवर या बेवजह का न लगकर शानदार लगा। वह बस छोटे- से स्टड इयररिंग्स और डायमंड रिंग पहने दिखीं। इसके अलावा ब्लैक हील्स पहनकर के साथ लुक को फाइनल टच दिया। लारिसा के लुक्स में एक खास बात ये भी होती है कि वह हेयर और मेकअप को भी कभी ओवर नहीं करतीं। जिससे उनकी नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट होती हैं और चेहरे का नूर अलग ही नजर आता है। तभी तो यहां सॉफ्ट वैवी टच हेयर और सटल मेकअप के साथ वह बेहद खूबसूरत दिखीं। जहां प्यारी- सी मुस्कान के साथ लारिसा की ग्लैमरस अदाओं ने दिल जीत लिया।











