ब्यूरो, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यना सहित राजनेताओं ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नववर्ष प्रदेश और देश के लिए शांति, समृद्धि, सौहार्द एवं विकास का संदेश लेकर आए।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी अपने परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के बल पर राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देते रहेंगे।उन्होंने कामना की कि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। वहीं मुख्यमंत्री ने लोगों की सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बीता वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए सुशासन्, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचे के विस्तार, निवेश, रोजगार सृजन और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों का रहा है। वर्ष 2026 में सरकार का संकल्प और अधिक स्पष्ट है। विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए, प्रदेश सरकार ‘जीरो पावर्टी’ के लक्ष्य को केंद्र में रखकर वर्ष 2026 को अंत्योदय, सामाजिक न्याय और सर्वसमावेशी लोककल्याण का सशक्त प्रतीक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नववर्ष प्रत्येक नागरिक के जीवन में नई संभावनाओं और सशक्त अवसरों का सृजन करेगा।
वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
ट्रेनिंग सेंटर छोड़ लखनऊ परिक्रमा करने वाले मंडलीय कमांडेंटों की अब खैर नहीं...
संजय श्रीवास्तव
Dig Ajay Pandey in action mode : होमगार्ड विभाग में हाल ही...
'पाने','बचाने' की जोड़तोड़ में जातीय बैठकों की 'होड़'
पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद ब्राम्हण विधायकों ने दिखाई एकजुटता
योगेश श्रीवास्तव
Brahmin MPs angry: विधानसभा चुनाव से...