8वें वेतन आयोग के नाम पर हो रही बड़ी ठगी, सरकार ने जारी की चेतावनी

0
15

8th Pay Commission fraud :8वें वेतन आयोग के लागू होेने का इंतजार लाखों लोगों को है और इस बात का फायदा अब साइबर ठगी करने वाले उठा रहे हैं। दरअसल ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों ने सैलरी कैलकुलेटर के नाम से लोगों को ठगने का नया तरीका खोज निकाला है। इस बार ठगों के निशाने पर सरकारी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगी हैं। ठगी का यह जाल इतना बड़ा है कि गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा पहल ‘साइबर दोस्त’ ने इस खतरे को लेकर चेतावनी तक जारी की है।
यह ऐप प्ले स्टोर से नहीं, बल्कि A P K के जरिए साइड लोड कराई जाती है। बस इसके बाद शख्स को सामने वाले के फोन का पूरा एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद लोगों के बैंक खाते खाली होने में समय नहीं लगता।एक बार यूजर के फोन में ठग अगर A PK फाइल को इंस्टॉल कराने में कामियाब रहते हैं, तो वे दूर से ही सामने वाले के फोन में हो रही हर गतिविधी को देख पाते हैं। ऐसे में आपके मैसेज या O T P तक भी उनकी पहुंच बन जाती है। इसके बाद बिना किसी देरी के ठग आपके बैंक अकाउंट को खाली करने में जुट जाते हैं।

कई मामलों में तो पीड़ितों के खाते पूरी तरह खाली पाए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये ऐप बैकग्राउंड में काम करते हैं और आपको पता भी नहीं चलता कि आपकी संवेदनशील जानकारी लीक हो रही है। इस ठगी के तरीके में A PK और साइड लोडिंग को हथियार बनाया जाता है। आसान भाषा में कहें, तो आम तौर पर आप गूगल के प्ले स्टोर से ही ऐप्स को डाउनलोड करते हैं। वहीं A PK को साइडलोड करने का मतलब है कि बिना प्ले स्टोर पर जाए किसी ऐप को फोन में इंस्टॉल करना। इस तरह से इंस्टॉल होने वाले ऐप आमतौर पर खतरनाक ही होते हैं। यही वजह है कि गूगल की पॉलिसी के चलते इन्हें प्ले स्टोर पर जगह नहीं मिलती।

ठग मैसेज के रूप में ऐप की A PK फाइल को लोगों के पास भेजते हैं और कुछ लालच देकर उसे उनके फोन में इंस्टॉल करवा लेते हैं। ठगी के इन मामलों में यह लालच 8वें वेतन आयोग के तहत अपनी सैलरी जानने का अतिउत्साह होता है। साइबर दोस्त और सुरक्षा एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि भारत सरकार कभी भी व्हाट्सएप या किसी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कोई A PK फाइल नहीं भेजती। ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप खुद को इस तरह की ठगी से बचा सकते हैं।

  1. ​इसके लिए सबसे पहले तो अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज को डिलीट कर दें। जिन लोगों को आप जानते नहीं, उनसे किसी भी तरह की बातचीत आपका आर्थिक नुकसान करा सकती है।
  2. WhatsApp पर आने वाले अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें और अगर गलती से क्लिक हो जाए, तो खुलने वाले किसी भी पेज को तुरंत बंद कर दें। इसके अलावा अगर लिंक पर गलती से क्लिक होने पर कोई ऐप डाउनलोड होने लगे, तो उसे रोक दें और बेहतर रहेगा कि एक बार फोन को फैक्ट्री रीसेट कर लें।
  3. इसके अलावा 8वें वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी हो या किसी और सरकारी स्कीम का लाभ। उसके बारे में संबंधित वेबसाइट पर जाकर जानकारी लें न कि अनजान मैसेजेस में आने वाले लिंक्स के जरिए।
  4. गांठ बांध लें कि OTP सिर्फ आपके इस्तेमाल के लिए होता है। अगर उसे किसी के साथ भी शेयर किया, तो नुकसान होना तय है।
  5. अगर गलती से कोई संदिग्ध ऐप इंस्टॉल हो गया है, तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें और इसकी जानकारी राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर दें। साथ ही फोन को फैक्ट्री रीसेट कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here