सात समुंदर पार योगी के नाम की गूंज: योगी है तो यूपी है…

0
33

सिंगापुर में सीएम योगी के काम का जलवा : जब संत सियासत में आता है,तो सियासत इबादत बन जाती है…


संजय श्रीवास्तव

cm yogi in singapur : उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारी मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ का बेहतरीन काम सात समुंदर पार सिंगापुर में बोल रहा है। यहां पर प्रवासी भारतीयों में योगी के जीरो टॉलरेंस और माफियाओं पर कहर बनकर टूट पडऩे वाला अंदाज इस कदर भाया कि भव्य कार्यक्रम में एक महिला ने योगी को भैया कही और मंच से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम की कसीदें पढऩे लगी। महिला ने कहा कि जब संत सियासत में आता है तो सियासत इबादत बन जाती है…। इतने पर ही नहीं रुकीं…कहा कि योगी हैं तो यूपी है…।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने बीच पाकर प्रवासी भारतीयों की खुशी का ठिकाना ना रहा। यूपी की रहने वाले महिला स्वाति ने तो मुख्यमंत्री को भैया कहा और जमकर तारीफ की। स्वाति ने कहा कि मुख्यमंत्री जी,मैं भी यूपी से हूं…उत्तर प्रदेशक साढ़े ग्यारह करोड़ बहनों से मैं कहती हूं कि आपने हमें इतनी सुरक्षा प्रदान की है कि अब रात को हमलोग घर से निकलते हैं तो डरते नही हैं बल्कि अपराधी डरते हैं…।

मैं गर्व से कह सकती हूं कि जब संत सियासत में आता है तेा सियासत इबादत में बदल जाती है…। येागी की नेतृत्व में प्रदेश सुरक्षित है और उसका कल्याण होगा,ये सुनिश्चित है…। आखिर में स्वाति ने कहा कि योगी है तो यूपी है…।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here