पत्रकारों की सुरक्षा से समझौता नहीं, जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन कानून जरूरी: सबीना इंद्रजीत 

0
22
बैठक देश के सभी राज्यों व नेपाल से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट (I F J) के चुनाव पर विमर्श किया गया।
DHANISH SRIVASTAVA
IJU news hindi: भारतीय पत्रकार संघ के अधिशासी परिषद की बैठक आज केरल के कोझिकोड जिले में संपन्न हुई। जिसमें  देश के सभी राज्यों व नेपाल से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के तीन दिवसीय सत्रों में मुख्य रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने और सोशल मीडिया के दौर में खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
केरल के कोझीकोड मेयर व सांसद ने किया उद्घाटन 
बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कोझीकोड के मेयर ओ. सदाशिवन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद एमके राघवन उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सदाशिवन ने कहा कि पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही पत्रकारों के वेलफेयर के लिए नई योजनाओं को लागू किया जाना चाहिए। बैठक में सांसद राघवन ने सोशल मीडिया के प्रसार पर चर्चा की। कहा कि आज सोशल मीडिया का प्रसार अत्यधिक हो गया है, लेकिन इसकी विश्वसनीयता बनाए रखनी चाहिए। साथ ही वर्किंग जर्नलिस्ट्स के लिए सोशल मीडिया की भ्रामक पोस्ट्स के बीच ऑथेंटिक न्यूज़ आम जनता तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण है।
तीन दिवसीय बैठक में पत्रकारिता की दशा और दिशा पर हुआ मंथन 
बैठक के द्वितीय सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतार्थ पाठक ने पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र किया, जिसमें पत्रकारों का उत्पीड़न किया गया था। राष्ट्रीय महासचिव व इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स की पदाधिकारी सबीना इंद्रजीत ने संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनेक घटनाओं का जिक्र करते हुए पत्रकारों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
I F J पदाधिकारी सबीना इंद्रजीत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मामले उठाने का दिया आश्वासन 
अपने संबोधन में दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार सबीना इंद्रजीत ने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों से उनके राज्यों में पत्रकारों की स्थिति पर रिपोर्ट ली। जिसके आधार पर वर्किंग जर्नलिस्ट्स की समस्याओं पर प्रकाश डाला। कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून वर्तमान दौर की पहली जरूरत है। इसके अलावा मीडिया घरानों के कड़े होते मानदंडों के बीच पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए भारतीय पत्रकार संघ प्रतिबद्ध है। इन विषयों को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (international federation of journalists) के माध्यम से वैश्विक स्तर पर भी उठाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने I F J के आगामी चुनाव पर भी चर्चा की।
यूपी से डाॅ. शैलेश कुमार पांडेय ने उजागर की पत्रकारों की स्थिति 
भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव डॉ. शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में चंद्र प्रकाश शुक्ला, आरडी बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों ने यूपी में पत्रकारों की स्थिति से प्रतिनिधियों को अवगत कराया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव डॉ. शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान दौर में संगठित पत्रकार ही अपने हितों की रक्षा कर सकते हैं। कॉरपोरेट कल्चर ने पत्रकारों की सेवा शर्तों को इतना सख्त कर दिया है कि पत्रकार तनाव में रहता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यूपी में संगठन को मजबूती से खड़ा करने की दिशा में कार्य चल रहा है। इसी क्रम में द संडे व्यूज डिजिटल के एडिटोरियल कंटेंट हेड, जर्नलिस्ट धनीष श्रीवास्तव को भारतीय पत्रकार संघ में शामिल कराया गया है।
सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ समापन
सत्र के तीसरे दिन अनौपचारिक बैठक हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने खुलकर अपनी बातें रखीं। बैठक के उपरांत देशभर से आए पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। बैठक के आयोजन के लिए केरल जर्नलिस्ट्स यूनियन को धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि भारतीय पत्रकार संघ देश के सबसे पुराने संगठनों में से एक है तथा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (I F J) से संबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here