यूपी में अब ऐप पर नहीं आएगा ब‍िजली ब‍ि‍ल …

0
6
मोबाइल नंबर नहीं है अपडेट तो इस तरह बदलें ऑनलाइन

UP Smart Meter Bill Update: उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। ऐसे में अब जिन लोगों के यहां प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं, वे भी पोस्टपेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। इसके साथ ही जानकारी दी गई है कि अब लोगों को बिजली बिल ऐप पर नहीं बल्कि उनके मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि आपका नंबर आपकी कस्टमर आईडी के साथ लिंक हो। अगर किसी वजह से आपका नंबर बदला है या पहले जो नंबर लिंक था वह अब एक्टिव नहीं है, तो आप घर बैठे भी अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं।

बता दें कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उत्तर प्रदेश में लोगों को उनकी बिजली खपत और रिचार्ज-बैलेंस आदि की जानकारी U P P C L ऐप पर मिल रही थी। सरकार के फैसले के बाद अब क्योंकि स्मार्ट मीटर पहले की तरह पोस्टपेड मीटर्स की तरह काम करेंगे, तो ऐप पर बिलिंग आदि की जानकारी नहीं मिल पाएगी और इसके लिए आपको फोन नंबर पर मैसेज के जरिए अपडेट किया जाएगा।

कैसे अपडेट करें फोन नंबर ?
  1. अपने बिजली कनेक्शन से जुड़े फोन नंबर को बहुत आसानी से अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए आप वेबसाइट और फिलहाल ऐप की मदद भी ले सकते हैं। वेबसाइट के जरिए फोन नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको up p c l .org पर जाना होगा।
  2. इसके बाद अपनी कस्टमर ID और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
  3. अगर आप पहली बार वेबसाइट विजिट कर रहे हैं, तो Sign UP पर क्लिक करके ईमेल आईडी और उस पर आने वाले O T P की मदद से अकाउंट में लॉगइन कर लें।
  4. इसके बाद थ्री डॉट पर क्लिक करके प्रोफाइल सेक्शन पर जाएं और Mobile Number के ऑप्शन पर लिखे पुराने नंबर पर क्लिक करें।
  5. अब नया नंबर दर्ज करें और O T P के जरिए उसे वेरिफाई करें।
  6. इस तरह आपका नंबर अपडेट हो जाएगा और आपको बिजली बिल से जुड़े अपडेट्स मिलने लगेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here