जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस-पत्रकार हित की दिशा में पहला कीर्तिमान

0
11
Dhanish Srivastava 
Jpa news hindi: पत्रकारों के अधिकारों व सुरक्षा की दिशा में कार्य कर रहे संगठन जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने रविवार को स्थापना दिवस मनाया। अयोध्या मार्ग स्थित एक सभागार में इसका आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अपर महाधिवक्ता उप्र कुलदीप पति त्रिपाठी ने शिरकत की।
 ’24 घंटे, सातों दिन, पत्रकारों के साथ है जेपीए’
आयोजन के मुख्य अतिथि कुलदीप पति त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में पत्रकार और अधिवक्ता को एक-दूसरे का पूरक बताया। कहा कि पत्रकार समाज के लिए संजीवनी की तरह होता है, जो हर सच्चाई को मुखर होकर समाज के सामने लाता है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय पुष्कर ने पत्रकारों के योगदान को सराहा संगठन को प्रथम स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने पत्रकारों के अधिकारों के लिए 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहने की हुंकार भरी। कहा कि  सभी पत्रकारों को निर्भीकता से तटस्थ रहते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए। उनके हर कदम पर जेपीए उनके साथ है।
 पत्रकारों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी
कार्यक्रम में संगठन के प्रवक्ता देवकीनंदन पांडे ने पत्रकारों को सत्य का मसीहा बताया। उन्होंने ये अहम संदेश दिया कि नौकरशाही हो या आमजन, उन्हें नेता के बगल बैठने वाले चाटुकार एवं जमीन पर काम करने वाले वर्किंग जर्नलिस्ट्स के बीच का अंतर समझना होगा। ताकि पत्रकारिता की साख बची रहे और धूप-सर्दी हर मौसम में लोकतंत्र के प्रहरी के तौर पर मोर्चा संभाल रहे वर्किंग जर्नलिस्ट्स को वो सम्मान व अधिकार मिल सकें, जिसके वो हकदार हैं। सह प्रवक्ता अमरदीप मिश्रा ने संगठन एवं अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह के कार्यों की सराहना की। मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा ने संगठन के अध्यक्ष को एक सच्चा और निडर योद्धा बताया। सचिव अभिषेक सिंह ने पत्रकारों के लिए लगातार कार्य करने वाले अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह के  समर्पित व्यक्तित्व को सराहना की।
 विद्वजनों ने किए विचार व्यक्त
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने फूल माला, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। चिनहट पार्षद अरूण कुमार राय एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय का जेपीए पदाधिकारियों ने फूल माला, अंग वस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित कमल पांडे और भाजपा नेता राजकुमार लोधी ने पत्रकारों की सुरक्षा व अधिकारों को बड़ा मुद्दा बताया। संगठन के कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे ने पत्रकारों को पत्रकारिता करने की सलाह दी और साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने पर जोर देने की बात कही।
 संगठन मंत्री ने कहा: जेपीए पूरा करेगा अपना लक्ष्य
कार्यक्रम के संयोजक एवं कार्यकारी संगठन मंत्री प्रवीण सिंह ने संगठन की प्रशंसा की साथ ही संगठन के अध्यक्ष को एक निर्भीक निडर और सब का सहयोग करने वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा हमें गर्व की अनुभूति होती है कि हम जेपीए संगठन में हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा का लक्ष्य भले ही अभी बड़ा दिखे, लेकिन निश्चित रूप से जेपीए इसे पूरा करेगा।
 समारोह में इनकी रही उपस्थिति
स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से संरक्षक सदस्य शिव शंकर मिश्रा, संरक्षक सदस्य जोगिंदर सिंह खालसा, संरक्षक सदस्य अमित राज यादव, संरक्षक सदस्य भगवान दास, संरक्षक सदस्य प्रभाकर प्रहाराज, संरक्षक विवेक विश्व पांडेय, सह प्रवक्ता अमर दीप मिश्रा, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, सह संगठन मंत्री रंजीत सिंह, सह प्रचार मंत्री सैय्यद इकबाल, सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम, राम लायक यादव, लखनऊ जिला अध्यक्ष सनी साह, जिला संगठन मंत्री निशांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शरद चंद्र, सहित ‘द संडे व्यूज’ के एडिटोरियल कंटेंट हेड धनीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन की जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका निगम, पत्रकार रोशनी सोनकर, सुमन सिंह का सम्मान किया गया। इस दौरान  चौधरी वीरेंद्र, सुनील यादव, हरदोई जनपद के पत्रकार संतोष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे, साथ ही विधि के क्षेत्र से अधिवक्ता प्रमोद पांडे, अधिवक्ता अजय पांडे, अधिवक्ता बिलाल,‌ अधिवक्ता प्रभात द्विवेदी व अधिवक्ता शरद शर्मा ने समारोह में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here