होमगार्ड मुख्यालय पर पहुंचा 90 लाख का बजट,अफसर नहीं दे रहें हाऊस बिल्डिंग एडवांस
बाबू के बोल: काम बहुत है भईया…सर्वरवे डाउन बा त हम का ऐमे घुस जाईं…
29 मई से मुख्यालय में आराम फरमा रहा है 90 लाख रुपये का बजट,बाबू सुहरा रहे हैं…
इंस्पेक्टर,क्लर्क,रनर को दान-दक्षीणा के चक्कर में टरका रहें संजय सिंह इंस्पेक्टर और क्लर्कों में गुस्सा,शिकायत करेंगे डीजी से

शुभम यादव
लखनऊ। होमगार्ड मुख्यालय पर मकान बनाने या फिर खरीदने के लिये कर्मचारियों ने एच.बी.ए. हाउस बिल्डिंग एडवांस के लिये कर्मचारियों ने आवेदन किया है। 90 लाख रुपये की बजट 29 मई को ही मुख्यालय खजाने में आ गयी है लेकिन यहां तैनात बाबू संजय सिंह कर्मचारियों को काम अधिक होने,सर्वर डाउन होने की बात बताकर टहला रहा है। नाम न छापने की शर्त पर चालकों ने बताया कि बजट देने वाले क्लर्क संजय सिंह जानबूझ कर हमलोगों को दौड़ा रहे हैं। उनकी मंशा है कि पहले हमलोग उनकी कुछ सेवा करें…। इसकी शिकायत डीजी से करेंगे ताकि शीघ्र हमलोगों को एच.बी.ए. मिल सके।

बता दें कि होमगार्ड मुख्यालय पर एचबीए पाने के लिये रवि शर्मा- इंस्पेक्टर डीटीसी,विजय सिंह-इंस्पेक्टर बरेली,चालक सूरज यादव-मुख्यालय,संदीप-सचिवालय,रनर- शत्रुधन रावत,विशाल सक्सेना,रजनीश पाण्डेय (तीनों सीटीआई), अमीत कुमार मुख्यालय पर तैनात हैं। कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यालय पर तैनात बाबू संजय सिंह के पास हमलोग जब भी जाते हैं तो काम अधिक होने या सर्वर डाउन होने का बहाना बना देते हैं। उनकी मंशा है कि हमसभी चेक बनाने से पहले उनकी सेवा करें लेकिन हमलोग ऐसा कतई नहीं करेंगे।











