एक्शन मोड में डीजी डी.के.ठाकुर: फाइनेंस कंट्रोलर के पास ‘फाईल’ आज चली जानी चाहिये, वर्ना होगी कार्रवाई
एचबीए की पत्रावली फाइनेंस कंट्रोलर के पास पहुंची,जल्द होगा भुगतान
29 मई को ही 90 लाख रुपये आया लेकिन होमगार्ड मुख्यालय पर तैनात क्लर्क संजय सिंह ने नहीं किया भुगतान
Homeguards news: डीजी, होमगार्ड डी.के.ठाकुर एक्शन मोड में आ गये हैं। कर्मचारियों के एच.बी.ए.फंड (हाउस बिल्डिंग एडवांस) की रकम आने के बाद भी भुगतान ना करने पर डीजी ने फाइनेंस कंट्रोलर संदीप कुमार और क्लर्क संजय सिंह को तलब किया। इस दौरान डीजी ने क्लर्क को जमकर फटकार लगायी और निर्देश दिया कि आज ही फाईल फाइनेंस कंट्रोलर तक पहुंच जाये। असर ये रहा कि पत्रावली फाइनेंस कंट्रोलर के टेबल पर पहुंच गयी है। बता दें कि डीजी डी के ठाकुर की संज्ञान में आने के बाद घूसखोरी करने वाला कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बचेगा नहीं।

‘द संडे व्यूज़’ ने होमगार्ड मुख्यालय पर पहुंचा 90 लाख का बजट, अफसर नहीं दे रहें हाऊस बिल्डिंग एडवांस शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का सार इस तरह था…। होमगार्ड मुख्यालय पर मकान बनाने या फिर खरीदने के लिये कर्मचारियों ने एच.बी.ए. हाउस बिल्डिंग एडवांस के लिये कर्मचारियों ने आवेदन किया है। 90 लाख रुपये की बजट 29 मई को ही मुख्यालय खजाने में आ गयी है लेकिन यहां तैनात बाबू संजय सिंह कर्मचारियों को काम अधिक होनेएसर्वर डाउन होने की बात बताकर टहला रहा है। नाम न छापने की शर्त पर चालकों ने बताया कि बजट देने वाले क्लर्क संजय सिंह जानबूझ कर हमलोगों को दौड़ा रहे हैं। उनकी मंशा है कि पहले हमलोग उनकी कुछ सेवा करें। इसकी शिकायत डीजी से करेंगे ताकि शीघ्र हमलोगों को एच.बी.ए. मिल सके।
बता दें कि होमगार्ड मुख्यालय पर एच.बी.ए. पाने के लिये रवि शर्मा- इंस्पेक्टर डीटीसी, विजय सिंह- इंस्पेक्टर बरेली, चालक सूरज यादव- मुख्यालय, संदीप- सचिवालय, रनर- शत्रुधन रावत, विशाल सक्सेना, रजनीश पाण्डेय ,तीनों सीटीआई, अमीत कुमार मुख्यालय पर तैनात हैं। कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यालय पर तैनात बाबू संजय सिंह के पास हमलोग जब भी जाते हैं तो काम अधिक होने या सर्वर डाउन होने का बहाना बना देते हैं। उनकी मंशा है कि हम सभी चेक बनाने से पहले उनकी सेवा करें लेकिन हमलोग करेंगे नहीं। इस बात को डीजी तक पहुंचायेंगे। खबर को संज्ञान में लेते ही डीजी ने कल फाइनेंस कंट्रोलर और संबंधित क्लर्क संजय सिंह को तलब कर लिया।












