VIDEO- समता मूलक चौराहा प्रकरण: एसयूवी चला रही युवती आशी सिंह ने रखा अपना पक्ष

0
190

ब्यूरो, लखनऊ। समता मूलक चौराहे पर एसयूवी कार की टक्कर से दो स्कूटी सवार युवतियों के घायल होने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। एसयूवी चला रही युवती आशी सिंह ने पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखते हुए दावा किया है कि मामले को गलत तरीके से रिपोर्ट किया गया है और एकतरफा कार्रवाई की गई है।

आशी सिंह ने कहा कि जिस दिन घटना हुई, उससे पहले से ही दोनों युवतियां उनकी गाड़ी का पीछा कर रही थीं। उनका कहना है कि फन मॉल से पहले ही दोनों युवतियां लगातार उनकी गाड़ी के पास आ रही थीं और बार- बार शीशा नीचे करने के लिये कह रही थीं। उन्होंने बताया कि समता मूलक चौराहे के पास दोनों युवतियों ने बाईं ओर से उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। इसी दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह उनकी कार के नीचे आ गई, जिससे हादसा हुआ। आशी सिंह ने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए 1090 चौराहा, फन मॉल और समता मूलक चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई जानी चाहिये।

उनके अनुसार इससे घटना का पूरा क्रम स्पष्ट हो जायेगा। आशी सिंह के मुताबिक, इस घटना से कुछ समय पहले लोहिया चौराहे के पास एक युवक से उनकी कहासुनी हुई थी। उनका आरोप है कि उस युवक ने उनकी गाड़ी के सामने गलत तरीके से कट मारा था। इसी विवाद के बाद संबंधित युवतियां उनका पीछा करने लगी थीं। ड्रिंक एंड ड्राइव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुये आशी सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर उनके खिलाफ गलत बातें फैलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी रवि सिंह ने खुद गाड़ी में रखे कागजात दिये और उनके साथ अन्य पुलिस वालों के साथ मैं अपनी मां के साथ थाने गयी। थाने में करीब तीन घंटे तक वहां मौजूद रहीं। यदि उन्होंने शराब पी रखी होती तो पुलिस उनका मेडिकल परीक्षण कराती। आशी सिंह ने कहा कि गलत खबरों और आरोपों के कारण वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी उपलब्ध साक्ष्यों, विशेषकर सीसीटीवी फु टेज के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है।

‘द संडे व्यूज़’ ने जब घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी रवि सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि गाड़ी चला रही लड़की न तो ड्रिंक की थी और ना ही उसकी गाड़ी में शराब की बोतल पायी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here