भावुक हुईं मायावतीं, कहा- उमाशंकर नहीं गए’,उनके बेटे को आगे बढ़ाऊंगी

0
4

मुझे अपनी सगी बहन मानते थे

पार्टी के सच्चे समर्पित नेता थे

MLA Uma Shankar Singh news : बीएसपी प्रमुख मायावती ने पार्टी के दिवंगत विधायक उमा शंकर सिंह के निधन पर उनके परिवार वालों को ढांढस बंधाया है। मायावती ने उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बीएसपी में शामिल होने के बाद से ही उमा शंकर सिंह ने पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की। मायावती ने भावुक होकर कहा कि भाई बहुत बने, लेकिन उमा शंकर सिंह ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा।

मायावती ने परिवार को भरोसा दिलाया है पार्टी उनके पूरे परिवार का ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि परिवार चाहेगा तो उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाएंगे। कहा कि उमाशंकर के जाने के बाद उनके बेटे को पार्टी में सम्मान दिया जाएगा मायावती ने उमा शंकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी हर ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। मायावती ने कहा कि बीएसपी में रहते हुए वे न केवल अपने चुनाव क्षेत्र, बल्कि पूरे समाज के प्रति भी समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि उमा शंकर हमारी पार्टी के सच्चे समर्पित नेता थे। लंबी बीमारी के बाद कल उनके निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार और सभी रिश्तेदारों के साथ हैं।

मायावती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भले ही वे अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मैं उनके परिवार से कहना चाहती हूं कि उमा शंकर सिंह ने जीवन भर ईमानदारी की मिसाल पेश की। सरकारें बदलीं, राजनीतिक उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने कभी पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया। मायावती ने भावुक होकर बताया कि उमा शंकर बीमार होने के बाद भी उनके घर उनका हालचाल जानने आते थे।

मायावती ने बताया कि इसी माह रक्षाबंधन भी है, उमाशंकर हर साल मुझसे राखी बांधने आते थे। वे मुझे अपनी सगी बहन मानते थे। मायावती ने परिवार को भरोसा दिलाया है पार्टी उनके पूरे परिवार का ध्यान रखेगी। मायावती ने उनके बेटे को राजनीति में लाने की बात भी की है। बता दें कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वे बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक थे। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here