हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार ?

0
11
Manifestation of Hanuman: फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक माइलस्टोन सेट कर लिया है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन फिल्म ने 100 करोड़ तक सफर करने में कई उतार-चढ़ाव देखें। जानिए केवल लाखों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से 100 करोड़ तक कैसे पहुंची फिल्म। फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर कोई बड़ा पीआर नहीं किया गया और ना ही रिलीज के बाद इसके बारे में कोई जान रहा था। पहले हफ्ते में इसे टक्कर देने के लिए कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। इसके बावजूद फिल्म एक हफ्ते में केवल 1.08 करोड़ का कलेक्शन कर पाई।कम पॉपुलैरिटी और छोटी फिल्म होने के चलते पहले हफ्ते में ये फिल्म केवल 250 स्क्रीन्स में दिखाई गई थी। कम कमाई होने के चलते यही स्क्रीन्स दूसरे हफ्ते में घटकर 25 रह गईं।
पहले हफ्ते की केवल एक करोड़ की कमाई
फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर कोई बड़ा पीआर नहीं किया गया और ना ही रिलीज के बाद इसके बारे में कोई जान रहा था। पहले हफ्ते में इसे टक्कर देने के लिए कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। इसके बावजूद फिल्म एक हफ्ते में केवल 1.08 करोड़ का कलेक्शन कर पाई।
तीसरे हफ्ते जागी थोड़ी उम्मीद  पहले हफ्ते में शानदार शुरुआत के बावजूद दूसरे हफ्ते में ‘आवारापन 2’ की कमाई थम गई। वहीं ‘हनुमान अंश’ के लिए ये तीसरा हफ्ता था। फिल्म को इस हफ्ते में ‘आवारापन 2’ की कमाई थमने की वजह से फायदा मिला।इसके साथ तीसरे हफ्ते तक फिल्म को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई थी। व्यूअर्स के फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू भी आ रहे थे, तो इस वजह से भी फिल्म सुर्खियों में आ गई। इसके बाद तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते हुआ चमत्कार
  • असली चमत्कार तो तब हुआ, जब 26 अगस्त को ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बावजूद फिल्म ने अपनी कमाई जारी रखी।
  • ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े बजट पर बनी फिल्म के आगे ‘हनुमान अंश’ ने अपना दबदबा कायम रखा। 
  • चौथे हफ्ते में इसकी कमाई डबल डिजिट (करोड़ों में) में होने लगी और अब इस फिल्म का नाम हर किसी की जुबान पर था।
  • चौथे हफ्ते में ऐसा चमत्कार हुआ कि फिल्म ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया। अचानक बढ़ी इसकी कमाई ने सबको हैरान कर दिया।
  • इतना ही नहीं, जहां एक हफ्ते बाद ‘टॉक्सिक’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली, वहीं ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन लगातार बढ़ता नजर आया।
  • अब यह फिल्म प्रतिदिन ‘टॉक्सिक’ से ज्यादा कमाई कर रही है।
कोई नहीं है टक्कर में  अब जब सिनेमाघरों में ‘टॉक्सिक’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ जैसी फिल्में लगी हुई हैं, इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये अभी भी शानदार कमाई कर रही है। 6 सितंबर रविवार को फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कलेक्शन अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर गुमनाम रहने के बाद अचानक बड़ी फिल्मों को कमाई में टक्कर देना और उनसे ज्यादा कमाई करना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here