कूड़ा उठाने वाली कंपनी लायन इनोरो सेक्टर एम को कूड़ों से पाट रही है
सेक्टर एम के कूड़ों का पहाड़ कम करने के लिये कंपनी सेक्टर एम-1 को कूड़ों से पाट रही है
विश्वनाथ अकादमी स्कूल आने-जाने बच्चों,मोहल्ले वालों का जीना मुहाल
लायन इनोरो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया-बाहरी व्यक्ति ट्रैक्टर से कूड़ा डलवा रहा था
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया-ट्रैक्टर नंबर मिल गया है,कार्रवाई होगी

रेहान
लखनऊ। पराग चौराहे के करीब सेक्टर एम-एम में आशियाना का सारा कूड़ा डंप किया जा रहा है,जिसकी वजह से यहां रहने वाले बुजुर्ग बीमारी की चपेट में आ गये हैं। सड़ास बदबू से लोगों को सांस की बीमारियां हो रही है। ‘द संडे व्यूज़’ ने 12 सितंबर को कूड़ा घर पर धरने पर बैठे बुजुर्ग की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो नगर निगम और कूड़ा डंप करने वाली लायन इनोरो कंपनी हरकत में आयी। दुर्भाग्य की बात ये है कि यहां के लोगों को बदबू की समस्या से बचाने के लिये सारा कूड़ा सेक्टर एम वन में गिराया जाने लगा। वो भी ऐसी जगह जहां स्कूल है,जिसकी वजह से बच्चों और कालोनी में रहने वालों को दिक्कतें हो रही है। कालोनी वालों के विरोध करने पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप ने बताया कि यहां पर कूड़ा प्राइवेट टै्रक्टर से गिराया गया है,उसकी शिनाख्त हो गयी है। वहीं नगर निगम केे अफसरों ने बताया कि ट्रैक्टर की शिनाख्त हो गयी है,जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी।

बता दें कि सेक्टर एम,जहां सब्जी मंड़ी लगती है,वहां पर लायन इनोरो कंपनी आशियाना के सभी सेक्टर का कूड़ा डंप करती चली आ रही है। इस वजह से यहां रहने वालों को जीना दूभर हो गया है। एक दिन पहले यहीं रहने वाले एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ कूड़े के ढेर पर ही धरने पर बैठ गये। हालांकि पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद कुछ घंटों बाद उठ गये। ठेकेदारों ने वहां से कूड़ा उठाकर सेक्टर एम वन में स्कूल के पीछे गेट की तरफ गिराने लगे। इसका भी विरोध हुआ तो पता चला कि किसी प्राइवेट ट्रैक्टर से यहां पर कूड़ा डंप किया जा रहा था।
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप ने बताया कि सेक्टर एम वन में प्राइवेट ट्रैक्टर से कूड़ा गिराया गया है,हमलोगों का इसमें कोई रोल नहीं है। बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति ने अपने को अंसल आंगन योजना का अध्यक्ष बताते हुये ट्रैक्टर छुड़ाकर भाग गया। बता दें कि अंसल आंगन योजना के अध्यक्ष की मृत्यु हो चुकी है। फिलवक्त यहां कोई अध्यक्ष नहीं है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर की शिनाख्त हो गयी है,जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी।












