करवाचौथ की तैयारी कर लें सुहागिनें, हैवी डिजाइन वाली ट्रेंडी बिछिया …

0
17

Karwa Chauth news:शादीशुदा महिला के सोलह श्रृंगार में बिछिया भी अहम है। ऐसे में शादी के बाद से ही महिलाओं के पैरों में हमेशा बिछिया नजर आती हैं, तो हर तीज- त्योहार पर वे नई बिछिया भी खरीदती हैं। खासकर, तीज और करवाचौथ पर। अब 29 अक्टूबर को करवाचौथ आने वाला है, ऐसे में बाजार भी ट्रेंडी कपड़ों और जूलरी से गुलजार हो जाएंगे। लेकिन, अगर आप टो-रिंग खरीदने का सोच रही हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई करिए।

वैसे तो डेली वेअर के लिए महिलाएं सिंपल और एलिगेंट डिजाइन ही चुनती हैं, लेकिन खास मौके पर थोड़ा हैवी तो बनता है। तभी तो हम आपके लिए लेटेस्ट डिजाइन वाले कुछ बिछिया के ऑप्शन लेकर आए हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप अपने पैरों को सजा सकती हैं। चलिए फिर हमारी बनाई इस लिस्ट पर एक नजर डालिए।

अगर आप सबसे हटके कुछ पहनना चाहती हैं, तो सिल्वर टो- रिंग की बजाए गोल्डन टोन बिछिया भी चुन सकती हैं। जिसके सेंटर में स्टोन से डिटेलिंग की गई है, तो सामने की ओर लटके वाइट पर्ल्स इसे और क्लासी बना रहे हैं। इस तरह की बिछिया करवाचौथ के लिए परफेक्ट रहेंगी। मॉडर्न और यूनिक डिजाइन पसंद करने वाली महिलाएं इस तरह की बिछिया से आइडिया ले सकती हैं। जिसका कर्व्ड पीकॉक डिजाइन बेहद स्टनिंग लग रहा है। जिसमें ऊपर की ओर पत्तियों से मोर के पंख जैसा डिजाइन बना है। ये बिछिया डेली वेअर के बैंड्स से थोड़ी बड़ी है, लेकिन इसे भी ऑफिस या पूजा- पाठ के लिए कैरी किया जा सकता है।

इन दिनों घुंघरू वाली कांच की चूड़ियां तो काफी ट्रेंड में हैं ही, लेकिन अब महिलाएं घुंघरू वाली बिछिया भी पसंद कर रही हैं। जिसमें प्लेन बैंड के साथ ऊपर की ओर कई सारे घुंघरू अटैच हैं, जो काफी डिफरेंट लुक दे रहे हैं। अगर आपको घुंघरू वाली बिछिया लेनी है, तो ये डिजाइन भी बढ़िया रहेगा। इसमें बैंड को ऑक्सीडाइज्ड टच के साथ बारीक डिटेलिंग दी और फिर कुछ- कुछ दूरी पर घुंघरू को लटकन की तरह लगाया, जो काफी सुंदर लग रहा है।

फ्लोरल डिजाइन वाली बिछिया पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देती हैं। डेली पहनने के लिए जहां छोटे- छोटे फूलों वाला डिजाइन अच्छा रहता है, तो फ्लोरल स्टोन वाला ये डिजाइन काफी यूनिक है। जिसमें फूल का डिजाइन बड़ा होने से ये उंगली को काफी सुंदर दिखाता है। जिन महिलाओं को सिंपल और एलिगेंट डिजाइन पसंद हैं, वो इस तरह की फ्लोरल बिछिया ले सकती हैं। जिसके सेंटर में छोटा- सा स्टोन लगा है और फिर गोल्डन टोन से खूबसूरत फूल बनाया। जिसे करवाचौथ के साथ ही डेली वेअर में भी पहना जा सकता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here