आजमगढ़। सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को पछाड़ते हुए लीड बना ली है। शुरुआती दौर से ही पीछे चल रहे निरहुआ ने सात हजार वोटों की लीड बना ली थी।
दोपहर साढ़े 12 बजे तक निरहुआ को 143339 वोट मिले थे। सपा के धर्मेंद्र यादव को 137246 वोट मिले थे। बसपा के गुड्डू जमाली को 112082 वोट मिले थे।इससे पहले साढ़े 11 बजे तक हुई गिनती में सपा के धर्मेंद्र यादव को 84025 वोट मिले थे। भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ आठ हजार वोटों से पीछे थे। निरहुआ को 76560 और बसपा के गुड्डू जमाली को 76062 मत मिले थे। तीसरे राउंड की काउंटिंग तक सपा 31321 वोट के साथ आगे थी और बसपा 28467 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थी। भाजपा तब 27283 वोट के साथ तीसरे नंबर पर थी।
Controversies and questions surrounding the Ram Mandir Trust The legal battle surrounding the Shri Krishna Janmabhoomi case The Kashi Gyanvapi dispute The Love Jihad...