प्राइवेट डॉक्टर सरकारी महकमे में इसलिए नहीं आना चाहते क्योंकि उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रहीं-बृजेश पाठक

0
692

बरेली ।उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे 300 बेड अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने 50 टीबी रोगियों को गोद लिया। साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार भी वितरित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में चिकित्सकों की काफी कमी चल रही है, प्राइवेट डॉक्टर सरकारी महकमे में इसलिए नहीं आना चाहते क्योंकि उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही, इसलिए प्रदेश सरकार ने अब सरकारी महकमे में आने वाले डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी की है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही बरेली का 300 बेड अस्पताल में डॉक्टरों को भर्ती किया जाएगा। जिससे अस्पताल सही से जल्द से जल्द संचालित हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बरेली के प्रत्येक नागरिक के लिए कोटी के इलाज की भी सुविधा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here