बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बहुप्रतीक्षित लखनऊ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी

0
285

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित लखनऊ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से देर शाम को 17 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ और लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक को चुनाव मैदान में उतारा गया है। योगी सरकार में राज्यमंत्री स्वाति सिंह की जगह सरोजनीनगर सीट से राज राजेश्वर सिंह को टिकट दिया गया है। स्वाति सिंह के पति दया शंकर को भी टिकट नहीं दिया गया है।

केन्द्रीय चुनाव समिति ने लम्बे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की वह सूची जारी की, जिसका लोगों को लम्बे समय से इंतजार था। भाजपा ने लखनऊ के साथ ही चौथे चरण के मतदान वाले अन्य विधानसभा क्षेत्रों समेत कुल 17 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया। यहां पर तीन फरवरी नामांकन की अंतिम तिथि है।

कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से सभी को उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी की सूची का इंतजार था। भाजपा ने लखनऊ की सभी नौ विधानसभा सीट के साथ अन्य प्रत्याशियों का भी नाम घोषित किया है।लखनऊ की नौ सीटों में आठ पर 2017 में भाजपा ने कब्जा जमाया था। मोहनलालगंज सुरक्षित की सीट से सपा के अम्ब्राीश सिंह पुष्कर विधायक हैं। भाजपा के पास मलिहाबाद सुरक्षित, सरोजनीनगर, लखनऊ कैंट, लखनऊ पूर्वी, लखनऊ मध्य, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तरी, बक्शी का तालाब सीट हैं। लखनऊ की ज्यादातर सीटें भाजपा के लिए बेहद मुफीद मानी जाती हैं। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में यहां के तीन विधायक आशुतोष टंडन, ब्रजेश पाठक और स्वाति सिंह मंत्री हैं। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और मोहसिन रजा विधान परिषद सदस्य हैं।

बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची…

  • क्रम संख्या : विधानसभा क्षेत्र : उम्मीदवार का नाम
  • 1. महोली : शशांक त्रिवेदी
  • 2. सीतापुर : राकेश राठौर ‘गुरु’
  • 3. सिधौली (सुरक्षित) : मनीष रावत
  • 4. भगवंतनगर : आशुतोष शुक्ला
  • 5. मलिहाबाद  (सुरक्षित) : जया देवी
  • 6. बख्शी का तालाब : योगेश शुक्ला
  • 7. सरोजनीनगर : राजराजेश्वर सिंह
  • 8. लखनऊ पश्चिम : अंजनी श्रीवास्तव
  • 9. लखनऊ उत्तर : डा. नीरज बोरा
  • 10. लखनऊ पूर्व : आशुतोष टंडन ‘गोपाल’
  • 11. लखनऊ मध्या : रजनीश गुप्ता
  • 12. लखनऊ कैंट : बृजेश पाठक
  • 13. मोहनलालगंज (सुरक्षित) : अमरेश कुमार
  • 14. ऊंचाहार : अमरपाल मौर्य
  • 15. जहांनाबाद : राजेन्द्र पटेल
  • 16. गौरीगंज : चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी
  • 17. चित्रकूट : चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here