बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस- भाजपा ने 37 वर्षों बाद इत‍िहास रचते हुए लगातार दूसरी बार यूपी की सत्‍ता पर कब्‍जा क‍िया - India Express News
Home उत्तर प्रदेश बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस- भाजपा ने 37 वर्षों बाद इत‍िहास रचते...

बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस- भाजपा ने 37 वर्षों बाद इत‍िहास रचते हुए लगातार दूसरी बार यूपी की सत्‍ता पर कब्‍जा क‍िया

0
236

 

लखनऊ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपना 42वां स्‍थापना द‍िवस धूमधाम से मना रही है। इस बार भाजपा का स्‍थापना द‍िवस समारोह कई मायनों में बेहद खास है। वजह है उत्‍तर प्रदेश में भाजपा ने 37 वर्षों बाद इत‍िहास रचते हुए लगातार दूसरी बार यूपी की सत्‍ता पर कब्‍जा क‍िया है।

स्‍थापना द‍िवस के मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंंह की मौजूदगी में लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुबह नौ बजे ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद शोभायात्रा शुरु हुई। ज‍िसमें सैकड़ों की संख्‍या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

स्‍थापना द‍िवस समारोह के मौके पर पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि भारतीय जनता पार्टी की यात्रा देश और दुनिया के विश्लेष्कों के लिए कौतूहल का विषय है। सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने दिया है। वहीं स्‍वतंत्र देव स‍िंंह ने कहा क‍ि, समर्पण और देशभक्ति का भाव किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलेगा।

बता दें क‍ि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का 42वां स्थापना दिवस आज प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। दोबारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के बाद उत्साह में डूबी पार्टी इस मौके पर संगठन की एकजुटता का संदेश देने का  भी प्रयास कर रही है। इस अवसर पर हर कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का ध्वज लगाया गया है। इस अवसर पर सभी मंडलों में शोभायात्रा भी निकाली गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सुन रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here